सबसे बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को योगी सरकार का तोहफा, नए साल से पहले इतना बढ़ा DA! #INA

DA Hike News: उत्तर प्रदेश सरकार ने रोडवेज के कर्मचारियों को नए साल से पहले ही बड़ा तोहफा दे दिया है. सरकार ने इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए 8 प्रतिशत बढ़ा दिया है. इन कर्मचारियों को अब तक 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था, लेकिन अब उन्हें 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का अनुमोदन निदेशक मंडल की तरफ से दिया जा चुका है. यह शासन स्तर पर विचाराधीन है. महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारी नए जोश और उत्साह के साथ काम करेंगे. रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि इसी साल मार्च में 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा था, जिसके लागू होने से कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा.

यह खबर भी पढ़ें-  एकदम आधा हो जाएगा कार का खर्च! नितिन गडकरी के इस ऐलान से देशभर में खुशी का माहौल

संविदा कर्मचारियों पर खास फोकस करने की जरूरत

इसी तरह अफसरों को काफी फायदा होगा. हालांकि एरियर का लाभ अभी तक नहीं मिल पाएगा. उधर 8 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने से परिवहन निगम के रेगुलर कर्मचारी बेहद खुश हैं. उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. कर्मचारी नेताओं का का ऐसा कहना है कि परिवहन निगम को संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. महंगाई का असर सभी कर्मचारियों पर पड़ रहा है. ऐसे में निगम को संविदा कर्मचारियों पर खास फोकस करने की जरूरत है. उनके लिए भी परिवहन निगम अच्छी योजनाएं लेकर आए, जिससे वे अपना बेहतर जीवन जी सकें.

यह खबर भी पढ़ें-  उम्मीदों पर फिर गया पानी! नए साल से पहले बंद हो जाएंगी ये सरकारी योजनाएं! मच गया हड़कंप

महाकुंभ 2025 के दौरान यात्री सुविधाएं

इस बीच महाकुंभ 2025 के दौरान यात्री सुविधाओं के लिए यूपीएसआरटीसी के एमडी मसूद अली सर्वर ने प्राइवेट कंपनियों से उनके सीएसआर फंड का इस्तेमाल करने की अपील की है, जो सुविधाएं प्रस्तावित हैं उनमें पानी के एटीएम थीम वाले गेट, पूछताछ डिस्प्ले बेंच, माइक्रोफोन, कंबल, डस्टबिन और स्थाई बस स्टॉप पर साइनेट शामिल हैं. एसबीआई, एचडीएफसी, पीएनबी, कोटक महिंद्रा बैंक को इस प्रस्ताव को भेजा गया है 

[ad_2]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button