अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा शटडाउन, 36 दिनों में चरमरा गई सरकारी सेवाएं
अमेरिका में सरकारी शटडाउन के अब 36 दिन हो गए हैं, इसके साथ ही यह देश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा शटडाउन बताया जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूख से अभी इसके खत्म होने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। इसकी वजह से सरकारी सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। कई इलाकों में तो फ्लाइट्स बंद करने की नौबत आ गई है।
HighLights
डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी 35 दिन तक सरकारी सेवाएं बंद थीं।
ट्रंप द्वारा दिए संकेत से यह लगता है कि अभी यह समस्या और बढ़ेगी।
प्रशासन कर्मचारियों से बिना सैलरी के काम पर आने की उम्मीद कर रहा।
न्यूयॉर्क। अमेरिका में चल रहे सरकारी शटडाउन को 36 दिन हो गए हैं। इसके साथ ही यह देश का सबसे ज्यादा समय तक चलने वाला शटडाउन हो गया है। इसकी वजह से लोगों को मिलने वाली सरकारी सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। इसके अभी खत्म होने की कोई उम्मीद क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
अमेरिका में शटडाउन के बाद से लाखों की संख्या में सरकारी कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है। इसके साथ उड़ानों में देरी और संघीय कार्यक्रमों में कटौती भी की जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर चाइल्ड केयर फंड और खाद्य सहायता पर दिख रहा है। यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका इस दौर से गुजरा हो, डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी 35 दिन तक सेवाएं बंद थीं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए संकेत से यह लगता है कि अभी यह समस्या और बढ़ेगी। उन्होंने सोशन मीडिया पर यह चेतावनी दी है कि वे शटडाउन के खत्म होने तक अमेरिका के लोगों को खाद्य सब्सिडी का भुगतान नहीं करेंगे। उनका यह बयान कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया जा रहा है। उनके इस बयान के बाद व्हाइट हाउस से एक बयान जारी हुआ, जिसमें कहा गया कि प्रशासन कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का पालन करेगा।
एटीसी को लेकर मुश्किल
अमेरिका में शटडाउन के बाद से हवाई यातायात नियंत्रण करने वालों की कमी हो गई है। इसकी वजह से देश में कुछ हिस्सों में फ्लाइट को बंद करने की नौबत आ गई है। प्रशासन कर्मचारियों से बिना सैलरी के काम पर आने की उम्मीद कर रहा है। यह भी सामने आ रहा है कि इस शटडाउन के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रवैया पहले से अलग है। इसके पहले अमेरिका और मैक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने को लेकर धन के लिए सरकारी कामकाज 35 दिनों के लिए बंद था।
अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा शटडाउन, 36 दिनों में चरमरा गई सरकारी सेवाएं
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,