Entertainment: तस्वीर में दिख रहा बच्चा अब है सुपरस्टार, पत्नी के साथ 119 करोड़ के घर में रहता है – #iNA

बॉलीवुड में ये एक्टर बीते 15 सालों से काम कर रहा है. असल जिंदगी में काफी मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व का धनी ये एक्टर पर्दे पर कई दफा संजीदा अभिनय से लोगों का दिल जितने में कामयाब रहा है. कभी अलाउद्दीन खिलजी बनकर लोगों में दहशत पैदा की तो कभी बाजीराव का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी तो कभी गली बॉय के मुराद से फैंस की जुबां पर चढ़ गए.
अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर ये सुपरस्टार कौन है? जिस बच्चे की तस्वीर आप देख रहे हैं वो कई और नहीं रणवीर सिंह हैं. रणवीर इस जनरेशन के सबसे शानदार एक्टर्स में शामिल हैं. डेढ़ दशक के करियर में ही वो सुपरस्टार बन चुके हैं. उनकी गिनती इंडस्ट्री के टॉप रईस एक्टर्स में भी होती है. 119 करोड़ रुपये की कीमत का तो उनका घर ही है. हालांकि जब रणवीर ने फिल्मी दुनिया की राह नहीं चुनी थी तो अभिनेता ने कभी बतौर वेटर काम किया था तो कभी कॉपीराइटर की नौकरी की थी.
स्टारबक्स में वेटर थे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने कभी स्टारबक्स (प्रसिद्ध अमेरिकी कॉफीहाउस कंपनी) में वेटर का काम किया था. ये खुलासा खुद एक्टर ने फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में साल 2013 में किया था. रणवीर ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई अमेरिका में की थी. इस दौरान अपना खर्च निकालने के लिए अभिनेता स्टारबक्स में वेटर की नौकरी करते थे. ये उनकी पार्ट टाइम जॉब थी. इसके अलावा रणवीर ने बाद में भारत आकर विज्ञापन एजेंसियों O&M, JWT में कॉपीराइटर का काम भी किया. हालांकि फिर बॉलीवुड में करियर बनाना उचित समझा.
कई ऑडिशन में हुए रिकेक्ट
रणवीर ने बॉलीवुड में डेब्यू साल 2010 की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से किया था. अपने करियर में वो ‘गोलियों की रासलीला: राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गली बॉय’, ‘सिम्बा’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘पद्मावत’ और ‘लूटेरा’ जैसी शानदार फिल्में दे चुके हैं. लेकिन डेब्यू से पहले एक्टर ऑडिशन के लिए दर-दर भटकते थे. वो कई ऑडिशन में रिजेक्ट भी हुए हैं.
अब रहते हैं 119 करोड़ के घर में
लग्जरी लाइफ जीने वाले रणवीर ने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार एक्टिंग के दम पर सब कुछ बदल दिया. अब एक्टर अपनी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ एक लग्जरी घर में रहते हैं जो एक इमारत सागर रेशम में है. इसकी 16, 17, 18 और 19वीं मंजिल को रणवीर ने खरीदा था. जिसके लिए उन्होंने 119 करोड़ रुपये चुकाए थे.
तस्वीर में दिख रहा बच्चा अब है सुपरस्टार, पत्नी के साथ 119 करोड़ के घर में रहता है
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










