Entertainment: चुप कर, घर बैठे-बैठे…’नेपोकिड का दाईजान’ कहने पर करण जौहर को आया गुस्सा – #iNA

इन दिनों फिल्म सैयारा को लेकर युवाओं में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी फिल्म की रील्स सबसे ज्यादा लोगों के फीड्स में मिल रहे हैं. फिल्म के गाने भी गजब हैं और कहानी भी लाजवाब बताई जा रही है. सभी इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं लेकिन जब करण जौहर ने इस फिल्म की तारीफ की तब ट्रोलर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया. उसी पोस्ट पर करण को किसी ने ट्रोल करते हुए नेपो किड का दाईजान कह दिया, जिसके बाद उन्होंने जवाब दिया है.

पिछले कई सालों से करण जौहर को नेपोटिज्म पर कई बार बहुत कुछ सुनना पड़ा है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसमें करण जौहर को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सैयारा की चारों तरफ तारीफ हो रही है. लेकिन जब यही तारीफ करण ने की तो ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया. आइए आपको बताते हैं, करण जौहर को ट्रोलर्स ने क्या कहा और क्यों?

‘सैयारा’ की टीम को लेकर करण जौहर ने क्या कहा?

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म सैयारा का पोस्टर शेयर किया, जिसके लिए लंबा पोस्ट लिखा. इसमें करण ने लिखा, ‘मुझे नहीं याद है कि पिछली बार मैंने किसी फिल्म को देखकर ऐसा कब फील किया था. आंसू बह रहे हैं और एक खुशी का एहसास है. इस बात की खुशी है कि एक लव स्टोरी ने सिल्वर स्क्रीन पर कब्जा कर लिया है और देश को प्यार में डाल दिया है. यश राज फिर से प्यार ले आया है. मूवीज को वापस ले आया है, हमारी इंडस्ट्री को वापस ले आया है. आदित्य मुझे तुमपर गर्व है और आई लव यू मैन, मैं कह सकता हूं कि मैं भी यशराज का स्टूडेंट रह चुका हूं.’

‘मोहित सूरी अच्छी फिल्में बनाते हैं, जिन्होंने कई ऐसी ही स्टोरी अपने करियर में दी हैं. उनकी फिल्मों का म्यूजिक, कहानी और सबकुछ हमेशा कमाल रहा है. अहान पांडे ने क्या डेब्यू किया है. तुमने मेरा दिल तोड़ दिया फिर भी मैं कहूंगा आपने बेहतरीन काम किया. आगे आपका सफर अच्छा रहेगा और आगे भी अच्छा करेंगे.” इस तरह करण जौहर ने फिल्म से जुड़ी पूरी टीम की जमकर तारीफ की. इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स आए, लेकिन सबकी निगाहें ट्रोलर्स पर टिक गईं.

ट्रोलर्स ने करण जौहर को क्या कहा?

इसी पोस्ट पर ढेरों लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की और इसमें आम लोगों के साथ सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं. वहीं समटाइम्सआसिफ के नाम से एक आईडी थी, जिसने करण जौहर के उस पोस्ट पर लिखा, ‘आ गया नेपो किड का दाईजान.’ इसपर करण जौहर ने रिप्लाई किया और लिखा, ‘चुप कर, घर बैठे बैठे निगेटिविटी मत पाल. दो बच्चों का काम देख, और खुद कुछ काम कर.’ अब इसका स्क्रीनशॉर्ट खूब वायरल हो रहा है.

Karan Johar (3)

करण जौहर को किया गया ट्रोल

अगर फिल्म सैयारा की बात करें तो 18 जुलाई को ये मूवी थिएटर्स में रिलीज हुई है, जिसमें अहान पांडे ने बॉलीवुड डेब्यू किया है. अहान पांडे अनन्या पांडे के भाई हैं, वहीं फिल्म में अनीत पड्डा भी लीड रोल में नजर आई हैं. फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी हैं, जिन्होंने ‘आवारापन’, ‘आशिकी 2’, ‘हमारी अधूरी कहानी’ और ‘मलंग’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं.

चुप कर, घर बैठे-बैठे…’नेपोकिड का दाईजान’ कहने पर करण जौहर को आया गुस्सा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button