Entertainment: स्कूल बंक कर आमिर खान से मिलने पहुंची थीं मशहूर एक्ट्रेस, एक्टर ने किया कुछ ऐसा टूट गया दिल – #iNA

जानी-मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी शुरु से ही बॉलीवुड के लीजेंड अमिताभ बच्चन की जबरा फैन रहीं हैं. उन्होंने तो अपने एक इंटरव्यू में ये तक कहा था कि उन्हें मौका मिलता तो वो अमिताभ बच्चन से शादी कर लेतीं. इसके अलावा रानी ने ये भी कहा था कि वो बिग बी की पूजा भी करना चाहती थीं. हालांकि अमिताभ के अलावा रानी के फेवरेट हीरो में आमिर खान भी शुमार रहे हैं.
आमिर खान से मिलने और उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए तो रानी ने एक बार खुद को भी धोखा दे दिया था. हालांकि जब वो आमिर से मिली थीं तो एक्टर के व्यवहार ने उनका दिल तोड़ दिया था. आइए आपको बताते हैं कि आखिर आमिर, रानी के साथ किस तरह से पेश आए थे?
आमिर से मिलने के लिए बंक किया स्कूल
आमिर ने साल 1988 की फिल्म ‘कयामत से कमायत तक’ से डेब्यू किया था. उनकी पहली ही पिक्चर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. तब वो काफी पॉपुलर हो गए थे. उन दिनों रानी स्कूल में थीं और वो भी आमिर को पसंद करती थीं. आमिर पर उनका क्रश था. साल 1989 में जब आमिर अपनी पिक्चर ‘लव लव लव’ की शूटिंग रानी के स्कूल के पास कर रहे थे तब एक्ट्रेस उनसे मिलने के लिए पहुंची थीं.
आमिर के बर्ताव से टूटा दिल
उस समय रानी सिर्फ दस साल की थीं और वो अपने पसंदीदा हीरो से ऑटोग्राफ लेने के लिए सेट पर पहुंच गई थीं. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ”मैंने स्कूल बंक किया था और मैं उनके पास गई. वो मेरे साथ बहुत रूड थे. उन्होंने मेरी बुक ली और साइन किया और मुझे दे दिया. फिर मेरा दिल टूट गया.” क्योंकि ऑटोग्राफ देते वक्त आमिर ने रानी की तरफ देखा तक नहीं था. हालांकि बाद में जब दोनों ने साथ काम किया तो दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई.
आमिर-रानी ने इन फिल्मों में शेयर की स्क्रीन
रानी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ‘राजा की आएगी बारात’ फिल्म से की थी. उन्हें अपने करियर में अपने पसंदीदा एक्टर रहे आमिर खान के साथ काम करने का मौका भी मिला. दोनों को साथ में पहली बार साल 1997 की फिल्म ‘गुलाम’ में देखा गया था. इसके अलावा रानी और आमिर ने ‘मंगल पांडे’ और ‘तलाश’ में भी काम किया था.
स्कूल बंक कर आमिर खान से मिलने पहुंची थीं मशहूर एक्ट्रेस, एक्टर ने किया कुछ ऐसा टूट गया दिल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










