Nation- बेटी की डोली उठने से पहले पिता की मौत, हार्ट अटैक से गई जान, मातम में बदलीं खुशियां- #NA

(फाइल फोटो)
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक शादी वाले घर में दुखद घटना घटी है. यहां एक बेटी की बारात मंडप में पहुंचने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही बेटी और परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, क्योंकि बेटी के पिता को हार्ट अटैक आ गया. पिता को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान श्रीकालहस्ती के केवीबी पुरम मंडल के कोवनूर निवासी संबैया के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि वो तिरुपति ईस्ट पुलिस स्टेशन में एएसआई के पद पर कार्यरत थे. दरअसल संबैया की दो बेटियां है. उनकी बड़ी बेटी गूंगी है. उसे सुनने में भी दिक्कत होती है. जानकारी के अनुसार, उनकी बड़ी बेटी की शादी थी. ये शादी पांच जून को होने वाली थी. उसी दिन बारात के पहुंचने से पहले ये दुखद घटना घटी. मृतक संबैया ने अपनी बड़ी बेटी की शादी श्रीकालहस्ती के राजीव नगर में अपने करीबी रिश्तेदार के बेटे से तय की थी.
बाइक से गिरे फिर उठे नहीं
सांबैया पांच जून को शादी की तैयारियों में ही व्यस्त थे. सभी रिश्तेदार भी शादी में आए हुए थे. उन्होंने श्रीकालहस्ती से शादी का सामान ऑटो में मंगवाया. फिर किसी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर निकल पड़े. संबैय्या कुछ दूर ही गए थे कि वो बाइक से गिर पड़े. सांबैया को अचानक दिल का दौरा पड़ा. स्थानीय लोग सबसे पहले उनकी मदद के लिए पहुंचे. बाद में परिवार वालों और रिश्तेदारों को भी पता चला.
शादी का जश्न मातम में बदला
इसके बाद उनको श्रीकालहस्ती के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच की. फिर उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उनकी बेटी की शादी रद्द कर दी गई. पिता बेटी की डोली उठते हुए देखना चाहते थे, लेकिन भगवान ने कुछ और ही सोच रखा था. सांबैया की मौत के बाद शादी के मंडप में सन्नाटा छा गया. सारी तैयारियां धरी रह गईं. शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार और दोस्त दुखी और रोते हुए रह गए. शादी का जश्न मातम में बदल गया.
ये भी पढ़ें:पहले शख्स को बेरहमी से पीटा, फिर मरा समझकर कुएं में फेंका पत्नी और बच्चे ही क्यों बन गए काल?
बेटी की डोली उठने से पहले पिता की मौत, हार्ट अटैक से गई जान, मातम में बदलीं खुशियां
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)


