आगरा: उदयपुर फाइल्स फिल्म को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा का बड़ा ऐलान,आगरावासियो को निःशुल्क टिकटों पर दिखाएंगे फिल्म – शैलू पंडित, गौरव रजावत

आगरा। उदयपुर फाइल्स’ फिल्म को लेकर सियासी और सामाजिक हलचल अपने चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा ऐलान किया है जो न केवल फिल्म की चर्चा को गर्म कर रहा है बल्कि इसे हर आगरा वासी तक पहुंचाने का दम भर रहा है। आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें संगठन के अध्यक्ष शैलू पंडित और महामंत्री गौरव रजावत ने साफ तौर पर ऐलान किया है कि ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म को आगरा के हर नागरिक तक मुफ्त में पहुंचाया जाएगा। युवा मोर्चा ने कहा है कि इस फिल्म को देखने के लिए हर व्यक्ति को मुफ्त टिकट बांटे जाएंगे। यह फिल्म, जो उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड की सच्ची घटना पर आधारित है पहले ही विवादों और चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। गौरव राजावत ने कहा है कि हमारा मकसद है कि ‘उदयपुर फाइल्स’ की सच्चाई हर आगरा वासी तक पहुंचे। यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक सामाजिक जागरूकता का संदेश है। हम हर सिनेमाघर में फ्री टिकट बांटेंगे ताकि लोग इस सच्चाई को देखें और समझें कि समाज में क्या हो रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता गौरव राजावत का कहना है कि फिल्म का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं बल्कि कन्हैयालाल के परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ हिंदू समाज को इस्लामी कट्टरपंथ की साजिशों से जागरूक करना है। बकौल राजावत, इससे पहले भी इसी प्रकार की फिल्मों जैसे द केरल स्टोरी की 2830 और द कश्मीर फाइल्स की 1120 टिकटें उन्होंने निःशुल्क उपलब्ध करवाई थीं ताकि युवाओं खासकर युवतियों को जागरूक किया जा सके जब तक ये फिल्म आगरा में चलेगी हम टिकट बांटते रहेंगे। वही दूसरी ओर संघठन के अध्यक्ष शैलू पंडित ने मीडिया से बात करते हुए कहा यह फिल्म एक साहसी कदम है जो समाज में छिपी सच्चाइयों को सामने लाती है। हम बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति इस फिल्म को देखने से वंचित न रहे। इस बार उदयपुर फाइल्स फिल्म देखने के लिए युवा मोर्चा की ब्रज क्षेत्र इकाई द्वारा निःशुल्क टिकटें उपलब्ध कराई जा रही हैं। खासतौर पर आगरा की युवतियों को सिनेमा घरों में यह फिल्म दिखाने का प्रबंध किया गया है। इस फिल्म का टिकट प्राप्त करने के लिए तीन नंबर जारी किए गए हैं, ये हैं-9719555444 (गौरव राजावत), 8279982595 (हिमांशु ठाकुर), और 7906080704 (अनंत चौधरी)। इन नंबरों पर व्हाट्सअप के माध्यम से टिकटों की जानकारी ली जा सकती है। सोशल मीडिया पर भी ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग इसे सच्चाई का आलम बता रहे हैं, तो कुछ इसे सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला कदम करार दे रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ‘यह फिल्म समाज में नफरत फैलाने की कोशिश है,’ जबकि दूसरे यूजर ने कहा, ‘यह सच्चाई को उजागर करने का साहसी प्रयास है। लेकिन सवाल यह है कि क्या बीजेपी युवा मोर्चा का यह कदम वाकई सामाजिक जागरूकता के लिए है या फिर इसके पीछे कोई सियासी मकसद छिपा है? और क्या यह फिल्म आगरा में लोगों को एकजुट करेगी या विवादों को और हवा देगी? ये जवाब तो वक्त ही देगा।
इस मुहिम में में युवा मोर्चा के बृज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत, महानगर अध्यक्ष शेलू पंडित, कार्यालय प्रभारी अनंत चौधरी, महानगर मंत्री हिमांशु ठाकुर के साथ ही लोकेश पलिया, सचिन प्रधान, अमित गोयल, आकाश मुलानी, तुषार वाल्मीकि, अभिषेक परमार और शुभम सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे हुए हैं।

रिपोर्ट: अजीत कुमार कुशवाह

Back to top button