सावन का पहला सोमवार आज:काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का वक्त; देवघर में 8KM लंबी लाइन- INA NEWS

सावन महीने का आज पहला सोमवार है। सभी ज्योतिर्लिंगों के अलावा देश के छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक जारी है। रविवार रात से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ जमा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के तड़के सुबह 2.30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। यहां हजारों लोग बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। सावन महीने में 80 लाख लोगों के आने का अनुमान है। यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। रात से ही दर्शन जारी हैं। मंदिर के बाहर कांवड़ियों की 3 KM लंबी लाइन है। बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है। झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के सुबह 3 बजे गेट खोले गए। 4 बजे से कांवरियों ने जल चढ़ाना शुरू किया। हर मिनट में 180 लोग जल चढ़ा रहे हैं। 30 हजार से अधिक श्रद्धालु जल चढ़ा चुके हैं। मंदिर से बाहर 8KM लंबी लाइन लगी है। आज 3 लाख से ज्यादा लोग पहुंच सकते हैं। इस लिंक के जरिए बाबा महाकाल का अभिषेक करें… सावन का पहला सोमवार, महाकाल दर्शन सिर्फ भास्कर एप पर: अभिषेक करें, प्रसाद चढ़ाएं और आरती करें; देखें पूरा मंदिर परिसर सिर्फ 90 सेकेंड में सावन सोमवार के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |




