‘पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती टूट चुकी है…’, पूर्व अमेरिकी NSA ने किया खुलासा, बताई खराब रिश्ते की वजह
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि ट्रंप और मोदी की निजी दोस्ती अब खत्म हो चुकी है। ट्रंप की नीतियों ने भारत-अमेरिका रिश्तों को नुकसान पहुंचाया है और नई दिल्ली को रूस-चीन के करीब धकेला है। बोल्टन ने इसे ट्रंप की बड़ी रणनीतिक गलती बताया।
HighLights
जॉन बोल्टन: ट्रंप-मोदी की दोस्ती अब खत्म हो चुकी।
ट्रंप निजी रिश्तों को अंतरराष्ट्रीय संबंधों की कसौटी मानते।
टैरिफ नीति से भारत-अमेरिका रिश्तों में खटास आई।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब दोनों की निजी दोस्ती खत्म हो चुकी है।
उनका कहना है कि किसी भी विश्व नेता के साथ ट्रंप की व्यक्तिगत नजदीकियां लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को नहीं बचा पातीं। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत-अमेरिका रिश्ते बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं।
ब्रिटिश मीडिया पोर्टल एलबीसी को दिए इंटरव्यू में बोल्टन ने कहा कि ट्रंप की विदेश नीति उनके नेताओं से अपनी व्यक्तिगत दोस्ती पर निर्भर करती है। जैसे कि ट्रंप व्लादिमीर पुतिन से दोस्ती को अमेरिका-रूस रिश्तों की मजबूती मान लेते थे।
मोदी से नजदीकी को भारत-अमेरिका संबंधों की गारंटी मान बैठे थे। अब यह दोस्तियां टूट चुकी हैं, तो इन दोनों देशों से अमेरिका के रिश्ते भी खत्म हो चुके हैं। खासकर भारत के साथ खराब संबंध हमारे लिए नुकसानदेह है। इसके पीछे का कारण ट्रंप प्रशासन का लगातार भारत के खिलाफ बोलना है।
नीतियों से रिश्तों में खटास
बोल्टन ने साफ कहा कि ट्रंप प्रशासन की नीतियों ने भारत-अमेरिका रिश्तों को दशकों पीछे धकेल दिया है। खासकर, रूस से तेल आयात करने पर भारत पर लगाए गए टैरिफ ने नई दिल्ली को रूस और चीन की ओर झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने इसे ट्रंप की बड़ी रणनीतिक गलती करार दिया।
चीन ने उठाया फायदा
बोल्टन ने कहा कि अमेरिका की इस गलती से चीन ने बड़ा फायदा उठाया है। उसने खुद को भारत के लिए अमेरिका और ट्रंप के विकल्प के तौर पर पेश किया है। उनका मानना है कि भारत-अमेरिका रिश्ते सुधर सकते हैं, लेकिन फिलहाल हालात बेहद खराब हैं और ट्रंप की नीतियों ने दोनों देशों के बीच विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है।
'पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती टूट चुकी है…', पूर्व अमेरिकी NSA ने किया खुलासा, बताई खराब रिश्ते की वजह
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,