'रईसजादे की रील की मस्ती ने मेरा बेटा छीन लिया':दिल्ली में हिट-एंड-रन केस में पीड़ित की मां बोलीं- नाबालिग पर 13 ओवर स्पीडिंग चालान हैं- INA NEWS

दिल्ली हिट एंड रन केस में मारे गए साहिल धनशेरा की मां इन्ना माकन का वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने बेटे के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा है कि रईसजादे की ‘मस्ती’ के कारण मेरे बेटे की जान चली गई। दिल्ली में 3 फरवरी को द्वारका इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार साहिल (23) को टक्कर मारी थी। इससे उसकी मौत हो गई। इस केस में नाबालिग ड्राइवर को जमानत मिल चुकी है। इन्ना माकन ने इस पर कहा, ‘कुछ लोगों को लगता है कि माता-पिता की दौलत उन्हें सड़क पर कुछ भी करने का लाइसेंस देती है। उनके रील के चक्कर में मेरा बच्चा चला गया।’ इन्ना ने दावा किया कि नाबालिग कार ड्राइवर पर पहले से ही यूपी में ओवरस्पीडिंग के कई चालान कटे हुए थे। इसके बावजूद उसके पिता ने उसे बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने से नहीं रोका। एक्सीडेंट से पहले की दो तस्वीरें… मां बोलीं- 10 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा बेटा इन्ना माकन ने बताया कि मेरा बेटा ऑफिस के लिए निकला था। दोपहर 1 बजे मुझे एक्सीडेंट के बारे में पता चला। मैं पहुंची तो देखा कि मेरा बेटा सड़क पर पड़ा था। उसकी जैकेट फटी हुई थी। वह बहुत बुरी स्थिति में था। वह लगभग 10 मिनट से मदद के लिए चीख रहा था। एम्बुलेंस मौजूद थी लेकिन उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। नाबालिग के खिलाफ 13 ओवर-स्पीडिंग चालान इन्ना ने दावा किया कि स्कॉर्पियों ड्राइवर पर पहले से 13 ओवर-स्पीडिंग चालान हैं। फिर भी उसके पिता ने उसे नहीं रोका। उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। मेरा बच्चा चला गया। सड़क पर कोई सुरक्षित नहीं। अमीरों की यह सोच है कि वे कुछ भी कर सकते हैं। ऐसी सोच पूरी व्यवस्था को खतरे में डालती है। ‘बेटा मैनचेस्टर जाना चाहता था’ मां ने कहा कि मैं हमेशा चाहती थी कि मेरा बेटा इस देश में नहीं रहे। यहां के हालात देखकर मैं उसे बाहर जाने को कहती थी, लेकिन अब मेरा बच्चा ही नहीं रहा। मेरा बेटा बहुत टैलेंटेड, मेहनती और होनहार था। उसका सपना मैनचेस्टर जाना था, लेकिन एक स्कार्पियो ने उसे बेरहमी से मार डाला। इन्ना ने कहा कि स्कॉर्पियो चला रहा लड़का अपनी बहन के साथ स्पीड पर फन रील्स बना रहा था। रील में साफ दिख रहा है कि गाड़ी कितनी तेज थी। इन्ना वीडियो में कह रही हैं कि मैं हेल्पलेस मदर हूं, मेरे बेटे की जान चली गई, लेकिन न्याय कहां है? मैं लोगों से अपील करती हूं कि मेरी मदद करें, न्याय दिलवाएं। नाबालिग को अंतरिम जमानत मिली पुलिस के मुताबिक, 3 फरवरी को द्वारका साउथ स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हादसा हुआ था। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो SUV ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और फिर बाइक पर जा रहे साहिल को कुचल दिया। दुर्घटना में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक अजीत सिंह घायल हो गया। जांच में सामने आया कि SUV चला रहे नाबालिग के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया। 10 फरवरी 2026 को उसे बोर्ड परीक्षा के कारण अंतरिम जमानत मिली। टक्कर में सिर की हड्डी टूट गई थी पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में सामने आया कि साहिल धनेशरा की मौत सिर और छाती पर गंभीर चोटों के कारण हुई। सिर की हड्डी बाईं ओर टूटी हुई थी और सिर के नीचे खून जम गया था। छाती में बाईं ओर तीन पसलियों (4, 5 और 6) में फ्रैक्चर थे और फेफड़ों में लगभग 100 मिलीलीटर खून जमा था। मौत का मुख्य कारण हेमोरैजिक शॉक (भारी रक्तस्राव) था। साथ ही दाएं हाथ और महत्वपूर्ण अंगों में भी चोटें थीं। मुंह में जम चुका खून भी मिला, जो हादसे की गंभीरता और क्रूरता को दिखाता है। ——— ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली- गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत:जलबोर्ड के 3 अधिकारी सस्पेंड, केस भी दर्ज; राहुल गांधी बोले- कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत मामले में एक्शन हुआ है। पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News