आगरा में यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास बना माल गोदाम लोगों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है।

#Agra आगरा में यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास बना माल गोदाम लोगों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है। माल गोदाम में हर रोज सीमेंट की रैक उतारी जाती हैं। सीमेंट को अनफिट वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रौलियों के माध्यम से दूसरी जगह भेजा जाता है।
Table of Contents
माल गोदाम में दौडऩे वाले तमाम वाहन अनफिट हैं। इसके अलावा कृषि उपयोग में चलने वाले ट्रैक्टरों में ट्रौलियां लगा दी गई हैं। जिनका कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। सीमेंट की बोरियों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर बेखौफ होकर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। अवैध रुप से चल रहे वाहन सरकार के राजस्व को चूना लगा रहे हैं।