पहाड़ी राज्यों में 765 बार तेज बारिश हुई:पिछले 5 साल का रिकॉर्ड टूटा, बाढ़ प्रभावित पंजाब से मानसून लौटा; दिल्ली में तापमान 35 डिग्री पार- INA NEWS

पहाड़ी राज्य (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर) में इस मानसून सीजन में 765 बार तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 2025 इन राज्यों के लिए पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा बारिश वाला साल रहा है। यह संख्या 2021 में 401, 2022 में 564, 2023 में 703 और 2024 में 505 थीं। बाढ़ प्रभावित पंजाब, पड़ोसी राज्य हरियाणा और चंडीगढ़ से मानसून पूरी तरह से वापस लौट गया है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने यह जानकारी दी। पंजाब में अगस्त में 253.7 mm बारिश दर्ज की। यह सामान्य से 74% ज्यादा रही और पिछले 25 साल में राज्य में अगस्त महीने की सबसे अधिक बारिश थी। इधर, राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। पिछले 24 घंटों में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 120 दर्ज किया गया। यह मध्यम कैटेगरी में आता है। राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें… राज्यों में मौसम का हाल शहरों में बारिश का डेटा

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button