Nation: Breaking .: विमान क्रैश में जीवित बचे विश्वास रमेश कुमार के भाई का हुआ अंतिम संस्कार, उसी प्लेन में भर रहे थे उड़ान #INA

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम हर दिन की तरह आपके लिए लेकर आए हैं. देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े तमाम लेटेस्ट अपडेट्स. तो दिनभर बने रहिए हमारे साथ. सबसे पहले बात करते हैं मध्य-पूर्व में बने हुए तनाव को लेकर. दरअसल. ईरान और इजरायल के बीच पिछले छह दिनों से जंग जारी है. इजराइल की ओर से बीते शुक्रवार को किए गए हमले के बाद दोनों देशों के बीच भारी तनाव बना हुआ है. दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. अमेरिका की धमकी के बाद भी ईरान झुकने का नाम नहीं ले रहा. इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने इजरायली शासन पर कोई दया नहीं दिखाने की बात कही है.

वहीं देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है और अब आगे बढ़ने लगा है. इस बीच मानसून ने बिहार में भी दस्तक दे दी है. इसके साथ ही देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने लगी है. मौसम विभाग ने बुधवार को भी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इससे पहले मंगलवार को भी दिल्ली में बारिश हुई. जिससे मौसम खुशनुमा हो गया.

आज की प्रमुख खबरें

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा की यात्रा पूरी कर बुधवार को क्रोएशिया पहुंचेंगे. जहां वह क्रोएशिया में प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी मुलाकात करेंगे. बता दें कि यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया यात्रा है.

2. उधर, बुधवार को विशाखापट्टनम के नेवी डॉकयार्ड में देश का पहला एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) ‘अर्णाला’ को कमीशन किया जाएगा. सीडीएस जनरल अनिल चौहान कमीशन सेरेमनी के चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगे.

3. वहीं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बुधवार-गुरुवार को इंग्लैंड की उच्चस्तरीय आधिकारिक यात्रा करेंगे. इस दौरान वह इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) के प्रमुख सत्रों में शिरकत करेंगे.

4. इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने इजरायली शासन पर कोई दया नहीं दिखाने की बात कही है. 

5. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने को कहा है. ट्रंप ने कहा कि अभी हमारा ईरान के तथाकथित सर्वोच्च नेता को मारने का कोई इरादा नहीं है.

ये भी पढ़ें: Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी, IDF ने तेहरान के पास रिफाइनरी और तेल डिपो को बनाया निशाना

ये भी पढ़ें: Monsoon Update: बिहार में मानसून की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम

Breaking .: विमान क्रैश में जीवित बचे विश्वास रमेश कुमार के भाई का हुआ अंतिम संस्कार, उसी प्लेन में भर रहे थे उड़ान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button