शेर ने बाघ की नाक में कर दी दम, फिर जो हुआ, देखकर भी नहीं होगा यकीन!
.webp)
सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो सकता है कब, कैसे और क्यों… इसका अंदाजा किसी को नहीं होता. कभी इंसानों के फनी वीडियो वायरल होते हैं, तो कभी जानवरों की अजीबोगरीब हरकतें चर्चा में आ जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बाघ और शेर एक साथ नजर आते हैं, लेकिन जो कुछ वीडियो में होता है, वह काफी दिलचस्प है.
शेर ने की दोस्ती की कोशिश
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर पूरे मस्ती के मूड में नजर आ रहा है. वह बाघ के पास जाकर उससे खेलना चाहता है, हल्के-फुल्के अंदाज में झपटने की कोशिश करता है, लेकिन बाघ का रिएक्शन देख सभी हैरान रह जाते हैं. टाइगर बिल्कुल शांत रहता है, जैसे उसे कोई मतलब ही न हो. ऐसा लग रहा है जैसे वह एक इंट्रोवर्ट यानी शर्मीले स्वभाव का जानवर हो. शेर जितना उत्साही था, बाघ उतना ही ठंडा नजर आया. न तो उसने शेर के व्यवहार का जवाब दिया और न ही कोई आक्रामकता दिखाई बस एकदम कूल अंदाज में नजर आया.
यूजर्स ने लिए मजे
वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. किसी ने लिखा कि शेर भाई फ्रेंडशिप करना चाहते थे लेकिन टाइगर को अकेला रहना पसंद है. एक और यूजर ने मजाक में लिखा कि बाघ ने सोच लिया था भाई, तू मस्ती कर, मैं तो अपने जोन में ही ठीक हूं.
ये भी पढ़ें- क्यों मां के साथ इस Baby Elephant का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
तो कौन है ज्यादा ताकतवर
अब सवाल ये भी उठता है कि आखिर बाघ और शेर में कौन ज्यादा ताकतवर होता है? शेर झुंड में रहना पसंद करता है और सामूहिक शिकार करता है. जबकि बाघ आमतौर पर अकेले रहता है और अकेले ही शिकार करता है.
शारीरिक बनावट की बात करें तो बाघ आमतौर पर शेर से भारी और ताकतवर होता है. कई जानवर विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आमने-सामने की लड़ाई हो तो बाघ के जीतने की संभावना अधिक मानी जाती है. बाघ की मांसपेशियां और छलांग मारने की क्षमता शेर से बेहतर होती है.
ये भी पढ़ें- कोबरा ने किया हमला को नेवला को आ गया गुस्सा, वीडियो में देखें फिर नागराज को ऐसे सिखाया सबक
शेर ने बाघ की नाक में कर दी दम, फिर जो हुआ, देखकर भी नहीं होगा यकीन!
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)


.webp)



