Entertainment: इशारेबाजी से मैच नहीं जीते जाते… हारिस रऊफ पर भड़का पाकिस्तानी एक्टर – #iNA

28 सितंबर को दुबई के स्टेडियम में एशिया कप के लिए इंडिया और पाकिस्तान के बीच जोरदार क्रिकेट मैच हुआ. इस मैच में इंडिया को जीत हासिल हुई है. हालांकि, मैच के खत्म होने के बाद से ग्राउंड से दोनों टीम के प्लेयर्स के छोटे-छोटे क्लिप वायरल हो रहे है. इन्हीं में से एक क्लिप पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ का भी है, जिसमें वो विकेट के बाद जेट डाउनिंग का इशारा करते हैं. हालांकि, उनके इस वीडियो पर पाकिस्तानी एक्टर ने उन्हें क्रिटिसाइज किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ अपने वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, इंडिया के क्रिकेट लवर्स ने उन्हें इसके लिए ट्रोल किया है. लेकिन वहीं पाकिस्तानी एक्टर यासिर हुसैन ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए क्रिकेटर क्रिटिसाइज करते हुए लिखा, ‘मैंने पहले ही कहा था कि क्रिकेट पर ध्यान दो, इशारेबाजी से क्रिकेट मैच नहीं जीते जाते.’ हालांकि, अब एक्टर ने अपने इस पोस्ट पर भी सफाई दी है.

Pakistani Actor Yasir Hussain Criticism On Cricketer Haris Rauf

एक्टर ने दी है सफाई

एक्टर यासिर हुसैन अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने हारिस रऊफ को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक सफाई दी है. उन्होंने ये क्लियर किया है कि वो सिर्फ खिलाड़ियों को याद दिलाना चाहते थे कि वो खेल पर ध्यान दें. एक्टर ने कहा कि जश्न और एंटिक्स से ज्यादा जरूरी मैदान पर अच्छा खेल दिखाना है. हालांकि, हारिस की उस वीडियो को लेकर पहले भी काफी ट्रोलिंग हो रही थी.

दिग्गजों ने दी बधाई

सोशल मीडिया पर और भी कई सारे ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान के मैच हारने पर लोगों ने निराशा दिखाई है. वहीं कुछ लोगों ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भला बुरा भी कहा है. भारत पाकिस्तान के बीच हुए इस मैच को लेकर लोग काफी एक्साइटेड भी थे. वहीं भारत के मैच जीतने के बाद से फिल्मी दुनिया के कई सारे सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं, जिसमें अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है.

इशारेबाजी से मैच नहीं जीते जाते… हारिस रऊफ पर भड़का पाकिस्तानी एक्टर

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button