Nation- दरक रहे उत्तराखंड के पहाड़, अब रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड, NH-109 पर लगा ब्रेक; ट्रैफिक डायवर्ट- #NA

उत्तराखंड इस समय मौसम की मार झेल रहा है. अभी पांच दिन पहले उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से पांच लोगों की जान चली गई थी. कई अभी भी लापता हैं. वहीं शनिवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर रुद्रप्रयाग से दो किलोमीटर आगे बड़ा लैंडस्लाइड हुआ. सड़क कई मीटर तक धंस गई. लैंडस्लाइड ऊपर पहाड़ी से हुआ और पूरी सड़क धराशाई हो गई, जिसके कई वीडियो भी सामने आए हैं. फिलहाल ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है. बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. सभी वाहन रुद्रप्रयाग मुख्यालय से होकर जाएंगे.
अभी पांच अगस्त को आई आपदा कोई नहीं भूल पाया है. उत्तरकाशी में गंगोत्री के रास्ते में पड़ने वाले धराली में बादल फट गया था. एक झटके में पूरा का पूरा गांव मलबे में तब्दील हो गया था. पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लापता हो गए थे. अभी भी धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेस्क्यू वाली जगह पर मौजूद हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं.
वहीं शनिवार यानी आज रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर बादल फटा. जिस जगह पर बादल फटा, वह रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. हालांकि किसी जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.
खबर अपडेट की जा रही है.
दरक रहे उत्तराखंड के पहाड़, अब रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड, NH-109 पर लगा ब्रेक; ट्रैफिक डायवर्ट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)
.webp)

