विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान आज संभव:लगातार दूसरे दिन I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक; ISRO साइंटिस्ट और DMK सांसद के नाम पर चर्चा- INA NEWS

विपक्षी I.N.D.I.A. गठबंधन मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकता है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर I.N.D.I.A. ब्लॉक के नेताओं की बैठक होगी। कई विपक्षी नेताओं ने सोमवार शाम खड़गे के आवास पर बैठक की और उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के नामों पर चर्चा की। नेताओं ने कुछ नाम सुझाए गए, जिनमें तमिलनाडु से भी कुछ नाम शामिल हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि DMK नेताओं ने उपराष्ट्रपति पद के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के एक साइंटिस्ट का नाम प्रस्तावित किया है, जो तमिलनाडु से हैं। कांग्रेस इस उम्मीदवारी के लिए तैयार है। इसके अलावा सीनियर DMK नेता और राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा का नाम भी चर्चा में है। वे भी तमिलनाडु से हैं। शिवा के नाम पर अन्य विपक्षी नेताओं से चर्चा होना अभी बाकी है। सूत्रों का कहना है कि विपक्ष उपराष्ट्रपति पद के लिए एक गैर-राजनीतिक चेहरे को मैदान में उतारना चाहता है, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा और कद हो। तमिलनाडु के ही रहने वाले हैं NDA के उम्मीदवार राधाकृष्णन
I.N.D.I.A. ब्लॉक की तरफ से ISRO साइंटिस्ट या DMK सांसद शिवा में किसी भी एक नाम पर सहमति बनी, तो देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए यह मुकाबला ‘दक्षिण बनाम दक्षिण’ होने की संभावना है। क्योंकि भाजपा ने 17 अगस्त को NDA की तरफ से तमिलनाडु के ही सीपी राधाकृष्णन को अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है। सीपी राधाकृष्णन अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। राजनाथ ने खड़गे से समर्थन मांगा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खड़गे से बात कर NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगा है। सूत्रों के मुताबिक, 17 अगस्त की रात दोनों की बात हुई। दूसरी तरफ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कहा कि उनकी पार्टी 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन को निर्विरोध चुनने के लिए विपक्ष से बात करेगी। कल नामांकन कर सकते हैं राधाकृष्णन
NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार राधाकृष्णन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राधाकृष्णन 20 अगस्त को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके अलावा मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक में उनका सम्मान भी किया जाएगा। दरअसल, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक पद से इस्तीफा दे दिया था। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की घोषणा की थी। 6 स्टेप में चुना जाता है उपराष्ट्रपति, ऐसे समझें NDA के उम्मीदवार का जीतना तय लोकसभा में कुल सांसदों की संख्या 542 है। एक सीट खाली है। एनडीए के 293 सांसद हैं। इसी तरह राज्यसभा में 245 सांसद हैं। 5 सीट खाली हैं। एनडीए के पास एक129 सांसद हैं। यह मानते हुए कि उपराष्ट्रपति के लिए नामांकित सदस्य भी एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। इस तरह, सत्तारूढ़ गठबंधन को कुल 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। बहुमत के लिए 391 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। अगस्त 2022 में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले थे। वहीं विपक्षी उम्मीदवार मार्गेट अल्वा को सिर्फ 182 वोट मिले थे। तब 56 सांसदों ने वोट नहीं डाला था। ————————————— उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सीपी राधाकृष्णन 16 की उम्र में RSS से जुड़े, 2 बार सांसद चुने गए, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहे महाराष्ट्र के राज्यपाल और अब NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन RSS से जुड़कर राजनीति में आए। 1998 और 1999 में कोयम्बटूर से सांसद बने। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहते हुए 19 हजार किमी की रथयात्रा निकाली। राधाकृष्णन की खेलों में रुचि है। कॉलेज में टेबल टेनिस चैंपियन थे। वे 20+ देशों की यात्रा कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन NDA के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट, भाजपा संसदीय दल की बैठक में तय हुआ नाम महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। रविवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



