MP News: MP में विकास और कपड़ा उद्योग के नए युग की शुरुआत… CM मोहन यादव ने PM मोदी का जताया आभार – INA


मध्य प्रदेश के धार जिले में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री मित्र पार्क के प्रथम चरण में अधोसंरचना विकास की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह का हृदय से आभार जताया है.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार की 2158 एकड़ भूमि पर करीब 2050 करोड़ की लागत से पीएम मित्र पार्क विकसित हो रहा है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से हाल ही में 773 करोड़ रुपए लागत के टेंडर जारी किए गए हैं.
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने दी मध्यप्रदेश को एक और सौगात…
धार जिले में 2158 एकड़ भूमि पर लगभग ₹2050 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित होने वाले PM MITRA पार्क के प्रथम चरण के अधोसंरचना विकास हेतु ₹773 करोड़ की लागत के टेंडर 30 जून 2025 को जारी कर दिए गए हैं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 2, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह पहल मध्यप्रदेश में कपड़ा उद्योग (टेक्सटाइल सेक्टर) को नई गति प्रदान करेगी. मध्यप्रदेश लगातार विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई पीएम मित्र पार्क की सौगात निश्चित रूप से प्रदेश के विकास और कपड़ा उद्योग में नए युग का शुभारंभ करेगी.
इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के लिए 3 नई योजनाओं को भी ऐलान किया है. ये योजनाएं हैं –
- गंगोत्री योजना
- एक बगिया मां के नाम योजना
- देहदान-अंगदान करने वालों के लिए ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ योजना
MP में विकास और कपड़ा उद्योग के नए युग की शुरुआत… CM मोहन यादव ने PM मोदी का जताया आभार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










