खबर बाजार -जोरदार गिरावट के बीच इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स – #INA

खबर बाजार -जोरदार गिरावट के बीच इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स – #INA

Dealing Room Check: – बाजार में IT शेयरों की लीडरशिप जारी रही। लगातार तीसरे इसमें खरीदारी दिन दिख रही है। आईटी इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा। वहीं डिफेंस शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। मझगांव डॉक 4% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही GRSE, सोलार और BDL में भी रौनक देखने को मिली। फार्मा शेयरों में आज बिकवाली का दबाव दिखाई दिया। फार्मा इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट फिसला। अरबिंदो फार्मा साढ़े तीन परसेंट की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। इसके साथ ही मेटल, ऑटो और FMCG पर भी दबाव नजर आया। प्राइवेट इक्विटी फंड केदारा कैपिटल ने एक बार फिर विशाल मेगामार्ट ने शेयर बेचे। शेयर करीब 3 परसेंट नीचे कारोबार करता नजर आया। इधर डीलर्स ने आज पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और वोल्टाज (Voltas) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

PNB

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पीएसयू बैंक के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि PSU बैंक में FIIs की ओर से बिकवाली नजर आई है। डीलर्स को लगता है कि स्टॉक में जून फ्यूचर्स में 102-103 रुपये के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स ने स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में लॉन्ग अनवांडिंग दिखी है। इसका OI 4% गिरा है।

JSPL का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

VOLTAS

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज होम एम्प्लायंस कंपनी के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने वोल्टाज (Voltas) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की तरफ से आज शेयर में बिकवाली नजर आई है। इसमें नये शॉर्ट्स बने हैं। डीलर्स को लगता है शेयर में 1255-1260 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है। डीलर्स ने स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

जोरदार गिरावट के बीच इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button