Nation- दिल्ली में बाढ़ का खतरा, बढ़ सकता है यमुना का जलस्तर… सरकार ने जारी की एडवायजरी- #NA

यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है.
पहाड़ों पर हो रही मूसलधार बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. रविवार शाम को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छेड़े जाने के बाद से दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है. मान जा रहा है कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी मंगलवार तक दिल्ली आएगा. हरियाणा से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना उफान पर आ सकती है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली अलर्ट मोड़ पर आ गई है. यमुना खादर व निचले इलाकों में प्रशासन मुनादी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दे रहा है.
सोमवार से प्रशासन नीचले इलाकों में रह रहे लोगों के लिए अस्थायी शिविरों की व्यवस्था करने में जुटेगा. प्रशासन के अनुसार खादर में करीब ढाई हजार लोग रहते हैं. पुलिस ने यमुना में बढ़ते जलस्तर की वजह से यमुना की तरफ जाने वाले रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी है. किसी को यमुना के पास जाने नहीं दिया जा रहा है.
206 मीटर तक पहुंच सकता है जलस्तर
डीएनडी, पुराना लोहापुल, मयूर विहार फेज-एक, कश्मीरी गेट किसान बस्ती में लोग झुग्गियों में रहते हैं. प्रशासन की तरफ से कहा गया कि यहां मुनादी कराई जा रही है. लोगों से अपील की गई है कि वो मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं. हरियाणा से छोड़ा गया पानी जब दिल्ली पहुंचेगा तो यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर 205.33 मीटर को पार कर जाएगा. ऐसे में निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. वहीं यमुना का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंच सकता है.
इन इलाकों में बाढ़ का खतरा
वहीं ये भी कहा गया है कि जब यमुना का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचेगा तो यमुना के करीबी निचले क्षेत्र यमुना बाजार, मोनिस्ट्री, मजनू टीला में पानी पहुंच जाएगा. वहीं ऐसा माना जा रहा है कि इस साल पहली बार यमुना का स्तर खतरे के निशान को पार करेगा. दिल्ली पुलिस, पीडब्ल्यूडी, डीडीए, समेत अन्य विभाग सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम में रिपोर्ट करेंगे. वर्ष 2023 में यमुना का जलस्तर 207 मीटर को पार कर गया था. जिससे दिल्ली में बाढ़ आई थी, कई रिहायशी क्षेत्र में यमुना का पानी पहुंच गया था.
दिल्ली में बाढ़ का खतरा, बढ़ सकता है यमुना का जलस्तर… सरकार ने जारी की एडवायजरी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)
.webp)

