Nation- UP: बारात में शामिल होकर लूटते थे लुटेरे, पुलिस ने उन्ही के अंदाज में धर दबोचा- #NA

चोरों के गिरोह का भंडाफोड़
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में शादी समारोह में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने नगदी और मोटरसाइकिल बरामद किया है. लुटेरे इतनी सफाई से वारदात को अंजाम देते थे कि कोई समझ ही नहीं पाता था. पुलिस ने इन लुटेरों को उन्हीं के अंदाज में गिरफ्तार कर लिया.
लुटेरों का गैंग ने बीते अठारह मई को भीटी क्षेत्र के दिलावल पुर में आई एक बारात में लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो हैरान करने वाली कहानी सामने आई.
बाराती बन कर करते थे लूट
लुटेरों का यह गिरोह पहले यह पता करता था कि क्षेत्र में शादी समारोह कहां हैं. इसके बाद ये सभी लोग बाराती बन कर इस बराता में शामिल हो जाते थे. बरात में नाश्ता करते और खाना भी खाते इसी दौरान ये लोग दूल्हे के रिश्तेदारों पर नजर भी रखते. ये लोग इस बात का पता लगाते कि किसके बैग में पैसा है और फिर मौका पाकर बैग छीन कर फरार हो जाते. बरात से भागने के लिए ये लोग एक पल्सर मोटरसाइकिल का प्रयोग करते थे.
बाराती बन पुलिस ने लुटेरों को पकड़ा
शादी समारोह में लूट की खबर पुलिस को कई बार मिली. इसलिए पुलिस ने भी लुटेरों के अंदाज में ही काम करना शुरू किया. सादे ड्रेस में कई पुलिस वाले बारात में शामिल होने लगे और ऐसे लोगों पर नजर रखने लगे. ऐसे ही एक बारात में लूट की वारदात को अंजाम देने के नियत से शामिल इन लुटेरों को भीटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लुटेरों के पास से 91 हजार नगदी और पल्सर बाइक बरामद हुई है. पुलिस ने मनीष, दिव्यांश और अनिल को गिरफ्तार किया है. ये सभी अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इनके खिलाफ सुल्तानपुर , अयोध्या और अंबेडकरनगर में मुकदमा दर्ज है.
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि ये सभी लोग बराता में शामिल हो कर वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस वाले भी सादे ड्रेस में बराता में शामिल हो कर इनकी तलाश करते थे. इन सभी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जायेगी.
UP: बारात में शामिल होकर लूटते थे लुटेरे, पुलिस ने उन्ही के अंदाज में धर दबोचा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)
.webp)


