Nation: SIR का दूसरा चरण आज से होगा शुरू, 12 राज्यों के 51 करोड़ मतदाता होंगे शामिल, 7 फरवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट #INA

SIR: देश के नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया मंगलवार यानी 4 नवंबर से शुरू हो रही है. एसआईआर के दूसरे चरण में कुल 51 करोड़ मतदाता शामिल होंगे. दूसरे चरण के एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची को 7 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा. इसके साथ ही दूसरा चरण समाप्त हो जाएगा. बता दें कि पहले चरण में बिहार में एसआईआर कराया गया था. बिहार के सात करोड़ 42 लाख मतदाताओं वाली अंतिम सूची को 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित किया गया था.

दूसरे चरण में इन राज्यों में होगा एसआइआर

बता दें कि दूसरे चरण में जिन राज्यों में एसआईआर किया जाना है उनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप और गोवा शामिल हैं. दूसरे चरण में जिन राज्यों में एसआईआर कराया जा रहा है उनमें से तीन राज्यों और एक केंद्र शासित राज्य में अगले साल यानी 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इनमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. बता दें कि असम में भी 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन चुनाव आयोग वहां अगल से एसआईआर कराने के एलान करेगा. दरअसल, असम में फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नागरिकता की जांच की प्रक्रिया चल रही है.

गणना चरण के साथ शुरू होगी एसआईआर की प्रक्रिया

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 27 अक्टूबर को दूसरे चरण के एसआइआर का एलान किया था. इस दौरान उन्होंने बताया था कि एसआइआर चार नवंबर से गणना चरण के साथ शुरू होगा जो चार दिसंबर तक चलेगा. उसके बाद चुनाव आयोग 9 दिसंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी करेगा. उसके जबकि 7 फरवरी को अंतिम यानी फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी.

SIR का दूसरा चरण आज से होगा शुरू, 12 राज्यों के 51 करोड़ मतदाता होंगे शामिल, 7 फरवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट

[ad_2]

देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button