National-जेन स्ट्रीट मामले में SEBI की ओर से आया बयान, कहा ऐसे किसी और मामले की आशंका नहीं – #INA

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों फ्लैट कारोबार कर रहे है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की खरीदारी है। JANE STREET पर सेबी के एक्शन से कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर टूटे हैं। निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्ट करीब 1.5 फीसदी फिसला। उधर एंजेल वन और BSE में 4-5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि शेयर मार्केट में अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट ग्रुप के कारोबार पर SEBI ने रोक लगा दी है और 4800 करोड़ से ज्यादा की रकम जब्त करने का आदेश दिया है। इंडेक्स में गड़बड़ी को लेकर SEBI ने अंतरिम ऑर्डर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि JANE STREET जैसे किसी और मामले की आशंका नहीं है। Bank Nifty Options में JANE की बड़ी पोजीशन थी।
जेन स्ट्रीट मामले में SEBI की ओर से आया बयान
इधर जेन स्ट्रीट ग्रुप के मामले में SEBI की ओर से बड़ा बयान आया है। इसमें कहा गया है कि Bank Nifty Options में जेन की बड़ी पोजीशन थी। किसी दूसरे प्लेयर से इस तरह की हेराफेरी का खतरा नहीं है। जेन स्ट्रीट (JANE STREET) जैसे किसी और मामले की आशंका नहीं है।
उधर सोशल मीडिया पर भी जेन स्ट्रीट पर सेबी की कार्रवाई का मुद्दा छाया हुआ है। एक्सपायरी में गड़बड़ी का मामला उठाने के लिए लोग आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल और चैनल को बधाईयां दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि रिटेल के हितों की बात करनी जरूरी है। हेराफेरी करने वालों पर कड़ा एक्शन होना चाहिए।
जेन स्ट्रीट ग्रुप पर बात करते हुए मार्केट दिग्गज गुरमीत चड्ढा का कहना है कि सिस्टम के स्तर पर रिफॉर्म की जरूरत है। शेयर मार्केट के प्रति निवेशकों का भरोसा कायम रखना जरूरी है।
जैन स्ट्रीट का बयान
इस बीच इस मामले में जैन स्ट्रीट का भी बयान आया है। इसमें कहा गया है कि वह SEBI के अंतरिम आदेश से सहमत नहीं है। मामले पर SEBI से बातचीत करेंगे।
क्या है जेन स्ट्रीट मामला
भारतीय शेयर मार्केट में अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट ग्रुप के कारोबार पर SEBI ने रोक लगा दी है। इंडेक्स में गड़बड़ी को लेकर SEBI ने अंतरिम ऑर्डर जारी किया है। साथ ही, 4800 करोड़ से ज्यादा की अवैध रकम जब्त करने का आदेश दिया है। इंडेक्स में गड़बड़ी को लेकर सेबी का अंतरिम आदेश आया है। ये कैश और वायदा सौदों के जरिए गड़बड़ी करने का मामला है। जेन स्ट्रीट पर गलत तरीके से ₹4,843 करोड़ कमाने का आरोप है। जेन स्ट्रीट ग्रुप के 4,843 करोड़ रुपए जब्त करने के आदेश दिए गए हैं। जब्त की गई रकम एस्क्रो अकाउंट में डालने का आदेश दिया गया है।
SEBI ने अमेरिकी फंड Jane Street पर लगाया प्रतिबंध, जब्त होगी ₹4843 करोड़ की अवैध कमाई
Jane Street की भारत से कमाई
Jane Street की भारत में हुई कमाई पर नजर डालें तो इसने इंडेक्स ऑप्शन से 43,289 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, फ्यूचर्स में इसको 7,687 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। कंपनी को कुल 36,502 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सिर्फ बैंक निफ्टी ऑप्शंस में इसको 17,319 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। इंडेक्स ऑप्शंस के कुल मुनाफे में बैंक निफ्टी का हिस्सा 40 फीसदी है।
2024 में Jane Street की भारत में होने वाली आय 230 करोड़ डॉलर रही है। 2023 के मुकाबले 2024 में कंपनी की आय 2.3 गुना बढ़ी है।
कंपनी की ग्लोबल आय में भारत का हिस्सा 10 फीसदी है। भारत में डेरिवेटिव वॉल्यूम में मार्केट शेयर 2 फीसदी है। 5 साल में भारत में कंपनी का कारोबार 11 गुना बढ़ा है। 18 देशों में Jane Street की मौजूदगी है।
Jane Street को बढ़त कैसे?
Jane Street को एल्गो ट्रेडिंग टेक्नोलॉजी आधारित ट्रेडिंग और खुद के कैपिटल के इस्तेमाल से बढ़त मिली है।
जेन स्ट्रीट मामले में SEBI की ओर से आया बयान, कहा ऐसे किसी और मामले की आशंका नहीं
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









