Odisha: कॉलेज में आत्मदाह की कोशिश करने वाली छात्रा ने AIIMS में तोड़ा दम, HOD पर लगाए थे गंभीर आरोप
.webp)
Odisha .: ओडिशा के बालासोर में आत्मदाह की कोशिश करने वाली छात्रा जिंदगी की जंग हार गई. उसने भुवनेश्वर एम्स में सोमवार देर रात दम तोड़ दिया. बालासोर के फकीर मोहन महाविद्यालय की छात्रा ने उत्पीड़न से तंग आकर पिछले दिनों कॉलेज के अंदर ही खुद को आग लगा ली थी. जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई थी. छात्रा का भुवनेश्वर एम्स में इलाज चल रहा था. लेकिन सोमवार देर रात उसने दम तोड़ दिया. छात्रा की मौत पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुख जताया है. साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी भरोसा दिलाया है.
12 जुलाई को एम्स में कराया गया था भर्ती
जानकारी के मुताबिक, छात्रा को बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल 12 जुलाई को रेफर किया गया था, उसके बाद उसी शाम छात्रा को एम्स के बर्न्स सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टरों ने तुरंत छात्रा का आपातकालीन उपचार शुरू कर दिया था लेकिन छात्रा की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी. वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी. जिसके चलते उसे एंटीबायोटिक्स दिए जा रहे थे और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था. तमाम कोशिशों के बावजूद छात्रा को बचाया नहीं जा सका. पीड़ित छात्रा ने सोमवार देर रात करीब 11 बजकर 46 मिनट पर दम तोड़ दिया. एम्स के अधिकारियों ने छात्रा की मौत की पुष्टि की.
Odisha CM Mohan Charan Majhi expresses condolences on the demise of the victim of Balasore student self-immolation case.
He tweets, “I am deeply saddened . hear the news of the demise of the female student from FM Autonomous College. Despite the government’s fulfillment of all… pic.twitter.com/DC7eLi4aY9
— ANI (@ANI) July 14, 2025
छात्रा ने एचओडी पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि छात्रा ने जुलाई के शुरुआत में ही अपने एचओडी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे. लेकिन छात्रा की शिकायत के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया. इससे निराश होकर छात्रा ने कैम्पस में ही खुद को आग लगा ली थी. जिसमें वह 90 फीसदी तक झुलस गई थी. घटना के बाद छात्रा को पहले बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत होने की वजह से उसे रेफर कर दिया गया और उसके बाद शनिवार की शाम को एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था.
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha | The BJD workers stage a protest as the mortal remains of Balasore student self-immolation case victim taken . the postmortem centre of AIIMS. pic.twitter.com/jowuScgREN
— ANI (@ANI) July 14, 2025
Odisha: कॉलेज में आत्मदाह की कोशिश करने वाली छात्रा ने AIIMS में तोड़ा दम, HOD पर लगाए थे गंभीर आरोप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)

.webp)



