सिद्धार्थनगर के थाना खेसरहा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बाँसी के कुशल पर्यवेक्षण अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 43/2026 धारा 108,85 बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण शिवदयाल पुत्र बेचन 2 बेचन उर्फ कृष्ण मुरारी पुत्र स्व0 जगदीश साकिनान मदुआपुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को धर्मसिंहवा मोड़ कलनाखोर तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया । वादी मुकदमा श्री अजय प्रसाद पुत्र माखे ग्राम पारानानकार थाना जोगिया उदयपुर सिद्धार्थनगर की पुत्री प्रीती उम्र करीब 31 वर्ष को विपक्षीगण मृतका के पति शिवदयाल पुत्र बेचन तथा ससुर बेचन उर्फ कृष्ण मुरारी पुत्र स्व0 जगदीश साकिनान मदुआपुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर की प्रताड़ना से तंग आकर दिनांक 02.04.2026 को प्रीती द्वारा साड़ी के फन्दा लगाकर कमरे में लगे कुन्डी मे लटक कर आत्महत्या कर ली थी । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मृतका के पिता श्री अजय प्रसाद उपरोक्त के तहरीर पर थाना खेसरहा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।


