Nation: 'जिस तरह से जया प्रदा और अमर सिंह को निकाला गया, उसी तरह से मेरे साथ सलूक हुआ', सपा से रिश्तो पर बोले आजम खान #INA

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक और रामपुर से कई बार विधायक रह चुके आजम खान हाल ही में 22 माह जेल में रहकर बाहर आए हैं. वे अब बाहर आ गए हैं. रिहाई के बाद उन्होंने हमारा चैनल से खास बातचीत की. आजम खां ने कहा, ‘जब हमने सन 1977 में पहली बार चुनाव लड़ा तब दुनिया अलग थी. उस समय मैं छात्र था. मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र का पता नहीं था. अब पूरी क्षेत्र बदल चुका है. मैं 11 बार एक ही निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा और हर बार जीता. मैं 10 बार का विधायक रहा. आज भी मैं यहां खड़ा हो जाता हूं तो लोग घेर के खड़े हो जाते हैं.’ 

आजम खान किसी और पार्टी में जा नहीं सकते हैं?

आजम खान पर 100 से अधिक मुकादमे हैं. इस पर आजम खां ने कहा, ‘मुझे हर मुकदमें सजा मैसिमम ही हुई. एक केस में कई धारा में सजा मिली. हमारा चैनल ने पूछा कि जिस दिन आप जेल से बाहर आ रहे थे तब शिवपाल से ये पूछा गया कि आजम खान किसी और पार्टी में जा सकते हैं.’ इस पर उन्होंने कहा, ‘वह किसी और पार्टी में जा नहीं सकते हैं. इस पर आजम खान ने कहा कि मैं जा तो नहीं सकता, मगर निकाला तो गया हूं. तब भी मैं संस्थापक था और निकाला मुझे किस लिए गया, जयप्रदा और अमर सिंह के लिए. हैसियत तो मेरी यही है. यह एक सच्चाई है. मुझे कोई शिकायत नहीं हैं. जिस तरह से जया प्रदा और अमर सिंह को निकाला गया, उसी तरह से मुझे निकाला गया.’ 

कोई हाथ बढ़ाता है तो हम अपना हाथ बढ़ा देते हैं:  आजम खान

हमारा चैनल ने पूछा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल को किस तरह से देखते हैं. इस पर आजम खान ने कहा, ‘पांच साल जेल में गुजरे, वहीं तीन साल फरारी में गुजरे.’ सीएम योगी आदित्यनाथ से हाथ मिलाने की बात पर आजम खान ने कहा, ‘कोई हाथ बढ़ाता है तो हम भी अपना हाथ बढ़ा देते हैं. 50 साल के करियर में हमने कई सीएम से ​हाथ मिलाए. बरेली में तौकीर राजा को लेकर हो रहे विवाद पर आजम खान ने कहा कि इस मामले में बहुत तफसील में नहीं बता पाऊंगा. यह हमारे घेरलू विवाद हैं. इसे मिल बैठकर सॉल्व किया जा सकता है. ​दिल में भी दिमाग होता है. हमारे दिल में भी ब्रेन होता है. अगर किसी मसले का हल निकालना है तो आप बैठकर बात कर सकते हैं.’

ये भी पढे़ं: रामपुर से किसी के जीतने का मतलब यह नहीं मैं हारा हूं, कोई जीत गया वो गलतफहमी न रखे: आजम खान

'जिस तरह से जया प्रदा और अमर सिंह को निकाला गया, उसी तरह से मेरे साथ सलूक हुआ', सपा से रिश्तो पर बोले आजम खान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button