Delhi-Ncr कार्यवाही का सीधा प्रसारण हो… ‘फांसी घर’ मामले में समन पर अरविंद केजरीवाल की मांग- #INA

दिल्ली विधानसभा में कथित फांसी घर मामले में जारी समान पर अरविंद केजरीवाल 6 मार्च को विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी के सामने पेश होंगे. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें ‘समिति को पत्र’ लिखा है. इसमें दिल्ली के पूर्व सीएम लिखते हैं, दिल्ली प्रदूषण से जूझ रही है. सड़कें टूटी पड़ी हैं. हर तरफ कूड़े के ढेर हैं. अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं.
अरविंद केजरीवाल इसी पोस्ट में आगे लिखते हैं, दिल्ली विधानसभा ने फांसी घर पर प्रश्न पूछने के लिए मुझे बुलाया है. मैंने विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि उनके समन के अनुसार मैं 6 मार्च को उपस्थित रहूंगा. पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए समिति से मेरी विनती है कि कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाए.
अपने पत्र में केजरीवाल ने क्या-क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में विशेषाधिकार समिति से कहा, असेंबली के रूल्स ऑफ प्रोसीजर एंड कंडक्ट ऑफ बिजनेस के रूल 172 और 220 के तहत जारी समन मुझे मिला है. इस नोटिस के अनुसार मैं 6 मार्च को दोपहर 3 बजे बताई गई जगह पर कमिटी ऑफ प्रिविलेज के सामने पेश होऊंगा.
उन्होंने कहा, मेरे पेश होने से मेरे कानूनी और संवैधानिक अधिकारों, उपायों, आपत्तियों और दलीलों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जो सभी साफ तौर पर रिज़र्व हैं. ट्रांसपेरेंसी और पब्लिक अकाउंटेबिलिटी के हित में मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि इस मामले में कमेटी की कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीम किया जाए.
क्या है फांसी घर विवाद?
मामला अगस्त 2020 का है. आम आदमी पार्टी सरकार ने विधानसभा परिसर में एक स्ट्रक्चर को ब्रिटिश काल का फांसी घर बताते हुए उद्घाटन किया था. हालांकि, इसे लेकर बीजेपी का अपना दावा है. बीजेपी का कहना है कि यह फांसी घर नहीं बल्कि पुराना टिफिन रूम था. इसे गलत तरीके से फांसी घर बताया गया और जनता को गलत जानकारी दी गई.
बीजेपी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी पर एक और गंभीर आरोप लगाया. बीजेपी ने कहा कि तब की आम आदमी पार्टी सरकार ने इसके रेनोवेशन पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया. इसकी जांच के लिए विशेषाधिकार समिति बनी है.
कार्यवाही का सीधा प्रसारण हो… ‘फांसी घर’ मामले में समन पर अरविंद केजरीवाल की मांग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


