Tach – OnePlus 15 में होगा बड़ा बदलाव, चेंज हो जाएगा कैमरा और डिज़ाइन, भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्च

Last Updated:

OnePlus 15 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है. फोन में Snapdragon चिपसेट, 6.78-इंच LTPO OLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा, 7000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां मिलेंगी.

OnePlus 15 में बड़ा बदलाव, चेंज होगा कैमरा,भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्चPhoto Credit: X (formerly Twitter)/ Sudhanshu Ambhore

वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप वनप्लस 15 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने हाल ही में Snapdragon इवेंट में फोन को टीज़ किया, जिससे साफ हो गया है कि यह फोन नए डिजाइन और लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर के साथ आने वाला है. इसका मतलब है कि परफॉर्मेंस और डिजाइन दोनों ही मामलों में ये फोन हाई-एंड एक्सपीरिएंस देगा.

फिलहाल OnePlus 15 की भारत में कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की शुरुआती कीमत ₹74,999 हो सकती है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो ये स्मार्टफोन आने वाले दिनों में चीन में पेश होगा और उम्मीद है कि जनवरी 2026 तक भारत में भी लॉन्च हो जाएगा.

डिज़ाइन में होगा बड़ा बदलाव
स्पेसिफिकेशन के मामले में फोन में 6.78-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. यह फोन Android 16 पर OxygenOS 16 के साथ लॉन्च होगा. इसके अलावा कंपनी इस बार डिजाइन में बड़ा बदलाव करने जा रही है. वनप्लस 15 में स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें पिल-शेप कटआउट में दो सेंसर होंगे और बाकी दो कटआउट में फ्लैश और तीसरा सेंसर दिया जाएगा.

यह बदलाव बताता है कि OnePlus अब अपने पुराने सर्कुलर कैमरा डिजाइन को अलविदा कह रहा है. फोन तीन कलर ऑप्शन में आ सकता है जिसमें Titanium, Black और Purple होंगे.

कैमरे की बात करें तो OnePlus 15 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है. खास बात ये है कि इस बार OnePlus Hasselblad सेंसर छोड़कर अपनी खुद की DetailMax Engine टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा.

पावर के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद की जा रही है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

OnePlus 15 में बड़ा बदलाव, चेंज होगा कैमरा,भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्च

[ad_2]
Source link

Back to top button