IPL 2025: LSG के खिलाफ इन 3 खिलाड़ियों से रहेगा RCB को खतरा, टॉप-2 की राह में बन सकते हैं कांटा

IPL 2025: आईपीएल 2025 में मंगलवार 27 मई को मैच नंबर-70 खेला जाएगा. यह इस सीजन का आखिरी लीग मैच होगा. जहां दो धुरंधर टीमों की भिड़ंत देखने को मिलेगी. आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होगी. लखनऊ में स्थित इकाना स्टेडियम इस मैच की मेजबानी करने वाला है.

टॉप-2 में पहुंचने के लिए लिहाज से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम हर हाल में लखनऊ को हराना चाहेगी. हालांकि उनकी जीत की राह में LSG के 3 खिलाड़ी रोड़ा बन सकते हैं. लिस्ट में मिचेल मार्श, निकोलस पूरन व विलियम ओरौर्के का नाम शामिल है. 

मिचेल मार्श

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2025 में मिचेल मार्श का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ने LSG के लिए पारी की शुरुआत करते हुए ढेरों रन बनाए हैं. मार्श ने कुल 12 मुकाबले खेले.

जिसकी इतनी ही पारियों में उन्होंने 560 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 46.67 का रहा. वहीं दाएं हाथ के बैटर ने 161.84 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 33 वर्षीय खिलाड़ी ने इस सीजन एक शतक व पांच अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 117 है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके खिलाफ खास रणनीति से उतरना होगा. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: ‘बहुत खुश हूं’, रिकी पोंटिंग ने MI के खिलाफ जीत पर दिया बयान, अपनी खास रणनीति का भी किया खुलासा

निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इस सीजन जमकर तबाही मचाई है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 में 13 मुकाबले खेले. जिसकी इतनी ही पारियों में उनके बल्ले से 511 रन निकले. पूरन का औसत 46.45 व स्ट्राइक रेट 198.83 का रहा. 29 साल के क्रिकेटर पांच अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं. निकोलस ये काम आरसीबी के खिलाफ भी कर सकते हैं. ऐसे में बेंगलुरु को उन्हें रोकना होगा.

विलियम ओरौर्के

न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज विलियम ओरौर्के को आईपीएल 2025 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने मयंक यादव की जगह साइन किया था. उन्हें अब तक दो मुकाबले खेलने को मिले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19 मई को खेले गए मुकाबले में लंबे कद के बॉलर ने 2.2 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में 23 वर्षीय गेंदबाज ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. ऐसे में आरसीबी बल्लेबाजों को उनके खिलाफ सतर्क रहना होगा.  

 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई के लिए ट्रॉफी जीतना हुआ बेहद मुश्किल, हार्दिक की टीम को करना होगा वो काम, जो 17 साल में कभी नहीं हुआ

IPL 2025: LSG के खिलाफ इन 3 खिलाड़ियों से रहेगा RCB को खतरा, टॉप-2 की राह में बन सकते हैं कांटा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button