खबर बाजार -चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई – #INA

Top 4 Intraday Stocks: वक्त से पहले मॉनसून ने बाजार में शानदार रफ्तार भरी। निफ्टी 170 प्वाइंट उछलकर 25000 के ऊपर निकल गया। बैंक निफ्टी भी 300 प्वाइंट उछल कर कारोबार करता नजर आया। इसके साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बहार देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने मैक्रोटेक डेवलपर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने टाटा मोटर्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए एलएंडटी पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने ग्लोबल हेल्थ पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Macrotech Developers
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Macrotech Developers के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 55 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 85 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 44 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Tata Motors Future
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Tata Motors में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tata Motors में 734 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 745 से 762 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 727 रुपये पर लगाएं।
Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः L&T
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने L&T पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि L&T में 3653 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3780 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3575 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः – Global Health
Anand Rathi Shares & Stock Brokers के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Global Health का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Global Health के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1213 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर शॉर्ट से मध्यम अवधि में 1340 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







