ये हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, टॉप-3 में हैं भारतीय नाम

Unique Cricket Record: भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जहां सबसे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित हो चुकी है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम भी शामिल हैं. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाए हैं.

सचिन तेंदुलकर

वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 44.59 के औसत और 84.71 की स्ट्राइक रेट से 3077 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 15 शतक निकले.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 46 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 57.31 के औसत और 96 की स्ट्राइक रेट से 2407 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं.

विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 50 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 48 पारियों में उन्होंने 54.47 के औसत और 93.69 की स्ट्राइक रेट से 2451 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट के बल्ले से 8 शतक और 15 अर्धशतक आए हैं. ऑस्ट्रेलिया के सामने विराट 2 बार वनडे क्रिकेट में डक पर आउट हुए हैं.

DL हेन्स

लिस्ट में चौथा नाम वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर DL हेन्स का आता है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 64 मैच खेले, जिसमें 40.39 के औसत और 65.14 की स्ट्राइक रेट से 2262 रन बनाए. इस दौरान ुनके बल्ले से 6 शतक और 13 अर्धशतक निकले. वह 3 बार जीरो पर भी आउट हुए.

IVA रिचर्ड्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में 5वें नंबर IVA रिचर्ड्स का नाम आता है. उन्होंने अपने करियर में 54 वनडे मैच कंगारू टीम के खिलाफ खेले, जिसमें 50.86 के औसत और 84.63 की स्ट्राइक रेट से 2187 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 20 अर्धशतक निकले. वह सिर्फ एक बार ही डक पर आउट हुए.

ये भी पढ़ें: ‘ऐसा होता तो नहीं खेलते’,सुनील गावस्कर ने विराट-रोहित के ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उपलब्ध होने पर दिया बयान

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा है शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़े बढ़ा देंगे फैंस की टेंशन

ये हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, टॉप-3 में हैं भारतीय नाम




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button