Entertainment: Jackie Shroff के पिता के लिए इस एक्टर ने दे दिया था अपना घर, ऐसे की थी मुश्किल वक्त में मदद – #iNA

Suniel Shetty Helps Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी की जोड़ी इन दिनों वेब सीरीज ‘हंटर’ के दूसरे सीजन में नजर आ रही है. दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं और दोनों ने ही इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है. इसके अलावा दोनों एक दूसरे के बेहद पक्के दोस्त हैं. दोनों की दोस्ती बहुत गहरी है. सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ उस समय से दोस्त है जब बॉलीवुड में सुनील शेट्टी और जैकी दोनों का डेब्यू भी नहीं हुआ था. अपनी दोस्ती की खातिर एक बार तो सुनील ने जैकी के पिता के लिए अपना घर तक दे दिया था.

बॉलीवुड में कई स्टार्स के बीच दोस्ती का रिश्ता काफी मजबूत और खास है. ऐसा ही याराना जैकी और सुनील के बीच भी देखने को मिलता है. दोस्त वो ही होता है जो अपने दोस्त के मुश्किल हालत में उसके साथ खड़ा रहे और उसकी मदद करे. सुनील ने भी जैकी की कई बार मदद की है.

जैकी के पिता के लिए सुनील ने दे दिया था अपना घर

जैकी और सुनील शेट्टी ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की थी. हालांकि दोनों क्लासमेट नहीं थे. जैकी सुनील से चार-पांच साल बड़े हैं. वो स्कूल में सुनील के सीनियर हुआ करते थे. ऐसे में दोनों के बीच जान-पहचान थी. एक्टर बनने से पहले और एक्टर बनने के कई सालों बाद भी जैकी अपने परिवार के साथ मुंबई में चॉल में रहे थे.

Jackie Shroff And Siuniel Shetty

एक बार जैकी के पिता काकूभाई श्रॉफ को पेनिसिलिन का इन्फेक्शन हो गया था. उनकी चमड़ी निकलने लगी थी. छोटे से कमरे में काकूभाई की ठीक से देखभाल करना मुश्किल हो रहा था. सुनील तक जब ये बात पहुंची तो उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए जैकी के पिता के लिए अपना मीरामार स्थित घर दे दिया और खुद दूसरी जगह पर रहे.

जैकी को कपड़े भी उधार देते थे सुनील

सुनील शेट्टी के पिता कभी मुंबई में रेस्टोरेंट चलाया करते थे. इसके बाद उन्होंने कपड़े की दुकान भी खोली थी. दुकान पर कभी-कभी सुनील भी बैठा करते थे और पिता का हाथ बंटाते थे. जब एक्टर बनने से पहले जैकी मॉडलिंग कर रहे थे तब उनके पास अच्छे कपड़ों की कमी थी. उस दौरान सुनील अपने दोस्त को अपने पिता की दुकान से कपड़े उधार दिया करते थे. काम होने के बाद जैकी उन कपड़ों को वापस कर देते थे.

Jackie Shroff के पिता के लिए इस एक्टर ने दे दिया था अपना घर, ऐसे की थी मुश्किल वक्त में मदद

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button