Entertainment: 75 की उम्र में एक्टिंग करियर शुरू करने वाली इस एक्ट्रेस का ‘तारे जमीन पर’ से है खास कनेक्शन – #iNA

आमिर खान की फिल्म ‘Sitaare Zameen Par’ का लोग काफी टाइम से इंतजार कर रहे थे, और अब ये आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है. चारों तरफ इसी की चर्चा हो रही है. वैसे तो इसकी कहानी साल 2007 में आई ‘Taare Zameen Par’ से काफी अलग है, लेकिन जैसे ही ये नाम सुनते हैं, दिल कहीं न कहीं उसी पुरानी फिल्म की यादों में चला जाता है. ‘तारे जमीन पर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, वो एक एहसास था. उस फिल्म के हर किरदार ने जैसे दिल छू लिया था. मजेदार बात ये है कि उस फिल्म में गुरु दत्त की छोटी बहन और कल्पना लाजमी की मां, ललिता लाजमी भी नजर आई थीं. हां, उनका रोल बहुत छोटा था, लेकिन इतना असरदार था कि लोग आज भी उन्हें याद करते हैं. उनका चेहरा, उनके एक्सप्रेशन सब कुछ फिल्म के मूड से एकदम जुड़ गया था.
जब ‘तारे जमीन पर’ की शूटिंग हो रही थी, तब ललिता लाजमी की उम्र लगभग 75 साल थी. ये सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं कि ये उनकी पहली फिल्म थी, यानी ये उनका डेब्यू था! इसमें उन्होंने एक टीचर का छोटा सा कैमियो रोल किया था, जो उन्होंने 2006 में शूट किया था. फिल्म में वो चीफ गेस्ट बनीं और उन्होंने ईशान अवस्थी (दर्शील सफारी) को पुरस्कार दिया था. मुंबई मिरर को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म को लेकर कई बातें और अपना एक्पीरियंस शेयर किया था.
ललिता लाजमी ने क्या बताया?
इस फिल्म को लेकर ललिता को जब आमिर खान प्रोडक्शंस से कॉल आया तो वो बिल्कुल हैरान रह गईं और कैमरे के सामने आने को लेकर थोड़ा डर भी रही थीं. ललिता ने बताया कि आमिर खान ने खुद उनसे इस फिल्म के लिए बात की थी. लाजमी ने बताया, “शुरुआत में मुझे लगा कि शायद वो मेरी बेटी (कल्पना लाजमी) से संपर्क करना चाहते हैं. लेकिन आमिर के ऑफिस से कॉल करने वाली महिला ने बताया कि वो मुझे फिल्म में एक रोल के लिए चाहते हैं. मेरी सहमति मिलने के बाद, अगले दिन उन्होंने मेरे लिए ऑर्किड का गुलदस्ता और मेरा पसंदीदा चॉकलेट केक भेजा.”
आमिर ने अपनी कार भेजकर उन्हें सेट तक लाने का इंतजाम किया था. ललिता लाजमी ने कहा, “रिहर्सल के दौरान जो लंबा डायलॉग शीट मुझे दिया गया था, उसे देखकर मैं डर गई. मैंने साफ-साफ आमिर से कहा कि मेरी उम्र में मैं इतने लंबे डायलॉग याद नहीं कर सकती. लेकिन आमिर बेहद धैर्यवान थे, उन्होंने शीट मुझे ले ली और कहा कि मैं अपनी ही भाषा में लाइन बोल सकती हूं.” ललिता ने इंटरव्यू में आमिर खान के बारे में भी बात की थी. आमिर के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि आमिर ने उनसे कहा था कि उन्होंने मेरे भाई (गुरु दत्त) की फिल्म ‘प्यासा’ 20 बार देखी है. इसके अलावा वो किरण राव के साथ भी घुलमिल गई थीं. उन्होंने बताया कि उन्होंने किरण से कहा था कि आमिर असल जीवन में और भी अच्छे इंसान हैं और बहुत हैंडसम दिखते हैं.
ललिता लाजमी के बारे में
बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘तारे जमीन पर’ में पेंटर के रोल में नजर आईं ललिता लाजमी असल लाइफ में भी जानी-मानी पेंटर थीं. उनका निधन 13 फरवरी 2023 को हुआ. वो 90 साल की थीं. ललिता सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार नहीं थीं, बल्कि एक बहुत ही शांत और विनम्र इंसान भी थीं. वो कला से बहुत प्रेम करती थीं और उनकी हर पेंटिंग एक कहानी बयां करती थी.
75 की उम्र में एक्टिंग करियर शुरू करने वाली इस एक्ट्रेस का ‘तारे जमीन पर’ से है खास कनेक्शन
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











