Tach – NHAI का ये ऐप बताएगा, किस रूट पर लग रहा सबसे कम टोल टैक्‍स; खर्च की च‍िंता छोड़ हाईवे पर कर लें लॉन्‍ग ड्राइव

Last Updated:

अगर आप नेशनल हाईवे पर लगने वाले टोल टैक्‍स के कारण कहीं घूमने नहीं न‍िकल पा रहे हैं, तो अब इसकी टेंशन छोड़ दें. क्‍योंक‍ि NHAI अपने ऐप में एक नया फीचर जोड़ रहा है, जो ये बताता है क‍ि नेशनल हाईवे के क‍िस रूप पर…और पढ़ें

NHAI का ये ऐप बताएगा, किस रूट पर लग रहा सबसे कम टोल टैक्‍स

हाइलाइट्स

  • NHAI ऐप बताएगा सबसे कम टोल टैक्स वाला रूट
  • राज्यमार्ग यात्रा ऐप में नया टोल टैक्स इंडिकेटर फीचर
  • FASTag एनुअल पास 3,000 रुपये में 200 टोल-फ्री यात्राएं देगा

नई द‍िल्‍ली. हाईवे पर चलने वाले लोगों की सबसे बडी टेंशन टोल टैक्‍स ही होती है. अगर आप भी हाईवे से सफर करते हैं तो जल्द ही आप NHAI के राज्यमार्ग यात्रा ऐप के जरिए सबसे कम टोल वाले रूट का ऑप्‍शन चुन सकेंगे. जी हां, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अब अपने आधिकारिक ऐप में एक टोल टैक्स इंडिकेटर फीचर जोड़ने जा रहा है, जिससे यूजर्स दो शहरों के बीच सबसे कम टोल टैक्स वाले रूट का पता लगा सकेंगे. PTI रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी एक वरिष्ठ NHAI अधिकारी ने दी है. बता दें क‍ि एनएचएआई के ऐप को साल 2023 में लॉन्च किया गया था, जो यूजर्स को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई सुविधाओं के बारे में आवश्यक जानकारी देता है. अब इसमें दो जगहों के बीच कई रूटों पर लागू टोल टैक्स का ड‍िटेल भी शामिल होगा. इसके अलावा, ऐप उन हाईवे को भी हाइलाइट करेगा जो सबसे कम टोल टैक्स देते हैं.

सबसे क‍िफायती रास्‍ता बताएगा
इस बात को आप उदाहरण के साथ समझें. दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए तीन अलग-अलग रास्ते हैं. ये ऐप यात्रियों को सबसे अच्छा ऑप्‍शन चुनने में मदद करेगा. यानी यात्री दिल्ली-लखनऊ यात्रा के लिए यमुना एक्सप्रेसवे, गाजियाबाद-अलीगढ़-कानपुर मार्ग या मुरादाबाद-बरेली-सीतापुर मार्ग चुन सकते हैं. इन तीनों में कौन से हाईवे पर टोल टैक्‍स कम लगेगा, इस बारे में ये ऐप पूरी जानकारी देगा. ऐप इन दोनों शहरों के बीच सबसे कम टोल वाले मार्ग की पहचान करेगा आपको उसके बारे में बताएगा.

आप सालाना FASTag के लिए कैसे अप्‍लाई कर सकते हैं?
NHAI ने हाल ही में FASTag एनुअल पास लॉन्च किया है. इस पास की कीमत Rs 3,000 है और यह आपको किसी भी हाईवे पर 200 टोल-फ्री यात्राओं की अनुमति देता है. यह पास पूरे एक साल के लिए वैध रहेगा. इस नए FASTag नियम का कार्यान्वयन 15 अगस्त, 2025 से शुरू होगा. अगर आप पास की अवधि समाप्त होने से पहले 200 टोल-फ्री यात्राएं पूरी कर लेते हैं, तो आपको अपना FASTag फिर से रिचार्ज करना होगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पास केवल नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा अधिकृत टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा और राज्य सरकार के टोल प्लाजा पर काम नहीं करेगा.

एनुअल पास के लिए आवेदन करने के लिए, यूजर्स NHAI की वेबसाइट पर जा सकते हैं या Highway Yatra ऐप का उपयोग कर सकते हैं. उन्हें वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से जुड़े एक्‍ट‍िव FASTag की जानकारी वेर‍िफाई करनी होगी. इसके बाद, एक बार में 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा. वेर‍िफ‍िकेशन और भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बाद, वार्षिक FASTag पास जारी कर दिया जाएगा.

hometech

NHAI का ये ऐप बताएगा, किस रूट पर लग रहा सबसे कम टोल टैक्‍स

[ad_2]
Source link

Back to top button