Sport : रेप केस में जेल की सजा काट रहा है ये भारतीय क्रिकेटर, अब यश दयाल की बढ़ने वाली है मुश्किलें! #INA

Cricketers Who Got Accused of Rape: भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) पर हाल ही में एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है, जिसके बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. बता दें कि यश दयाल से पहले मई 2025 में मुंबई इंडियंस का पूर्व खिलाड़ी भी रेप केस में जेल का सजा काट रहा है.
यश दयाल पर यौन शोषण का आरोप
RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर रेप का आरोप गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने लगाया है. युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल के जरिए शिकायत करते हुए कारवाई की मांग की. आरसीबी के खिलाड़ी पर ये आरोप है कि उन्होंने युवती को शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक व मानसिक शोषण किया. युवती का यह भी कहना था कि विरोध करने पर क्रिकेटर ने उनके साथ हिंसा भी की. पुलिस ने FIR दर्ज कर इस मामले पर जांच भी शुरू कर दी है.
पुलिस कर रही जांच
DCP ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने युवती को कारवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है. मिले तथ्यों के आधार पर आगे कोई एक्शन लिया जाएगा. अगर यश दयाल दोषी पाए जाते हैं कि उनका क्रिकेट करियर खतरे में पड़ जाएगा. उनका अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं हुआ है.
जेल में बंद है शिवालिक शर्मा!
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व क्रिकेटर शिवालिक शर्मा पर इसी साल मई 2025 में रेस केस का मुकदमा दर्ज हुआ था. उनपर भी शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. रिपोर्ट के अनुसार शिवालिक अभी भी जेल की सजा काट रहे हैं. ये केस उन पर जोधपुर के कुड़ी भगतसुनी हाउसिंग बोर्ड थाने में एक युवती ने दर्ज कराया था.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड जाते ही क्रिकेटर बन गए बाबा बागेश्वर! धोती-कुर्ते में की शानदार बॉलिंग-बैटिंग, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: Team India Playing 11 2nd Test: दूसरे टेस्ट में पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? इन प्लेयर्स की एंट्री तय
यह भी पढ़ें: Test Cricket Interesting Records: टेस्ट में किसने फेंकी है सबसे ज्यादा गेंद? दुनिया में दूसरे नंबर पर है भारतीय बॉलर
रेप केस में जेल की सजा काट रहा है ये भारतीय क्रिकेटर, अब यश दयाल की बढ़ने वाली है मुश्किलें!
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












