Sport : IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने किया वो कारनामा, जो कभी विराट, द्रविड़ और सचिन भी नहीं कर पाए #INA

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज की 20 जून से शुरुआत होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद पहली बार टीम इंडिया खेलने उतरेगी. वहीं शुभमन गिल को अब टीम इंडिया के टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं इस सीरीज उस खिलाड़ी की टीम इंडिया में वापसी हो रही है, जो इंग्लैंड के सरजमीं पर टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाला एकमात्र खिलाड़ी है.
करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा था तिहरा शतक
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि करुण नायर हैं. करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ वो कारनामा कर दिखाया है, जिसे विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर जैसे टेस्ट के दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं कर पाए. करुण नायर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले एकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ इतिहास रचा था. उन्होंने चेन्नई टेस्ट में 303 रनों की पारी खेली थी.
8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं करुण नायर
आईपीएल 2025 में करुण नायर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले. हालांकि उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले, लेकिन उससे पहले घरेलू क्रिकेट में करुण नायर ने दमदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद से ही उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया में उनकी वापसी हो रही है. अब 8 साल बाद करुण नायर इंग्लैंड दौरे से करीब 8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में करुण नायर ने दोहरा शतक जड़ दिया था. उन्होंने 204 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली 40 रन और दूसरी पारी में 15 रन बनाए थे. ऐसे में वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नंबर-4 पर खेलते नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2025 में 9 बल्लेबाज 90s के स्कोर पर लौटे पवेलियन, नहीं पूरा कर सके शतक, लिस्ट में शामिल 2 कप्तान
यह भी पढ़ें: RR ने शेयर किया Vaibhav Suryavanshi के 190 रन की पारी का शानदार वीडियो, शॉट्स जीत लेंगे आपका दिल
यह भी पढ़ें: IPL 2025: वर्षों तक आईपीएल की शान रहा, अब 18 करोड़ पाकर भी किया अपनी टीम को निराश
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने किया वो कारनामा, जो कभी विराट, द्रविड़ और सचिन भी नहीं कर पाए
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












