Tach – 6 साल चलाएंगे तब भी पुराना नहीं होगा ये सैमसंग स्मार्टफोन, मिलती है 6,000mAh बैटरी और AI फीचर्स

सैमसंग ने भारत में अपनी A-Series का नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है. फोन की खासियतों में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का डुअल रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले शामिल है. कंपनी ने फोन में लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का भी वादा किया है. Galaxy A08 Android 16 पर आधारित One UI 9 के साथ आता है और इसमें Circle to Search, Gemini और Perplexity जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं.

सैमसंग Galaxy A08 को भारत में सिर्फ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत ₹18,499 रखी गई है. फोन Dark Blue, Green और Silver कलर में उपलब्ध है.

इसे सैमसंग Exclusive Stores, पार्टनर रिटेल स्टोर्स, सैमसंग.com और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है. कंपनी योग्य बैंक कार्ड पर छह महीने तक Zero-Interest EMI और NBFC पार्टनर्स के जरिए नौ महीने तक की EMI सुविधा भी दे रही है.

Galaxy A08 में 6.7 इंच की स्क्रीन

सैमसंग गैलेक्सी A08 में 6.7 इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन में MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.

स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. सिक्योरिटी के लिए फोन में सैमसंग Knox दिया गया है, जो पासवर्ड और बायोमेट्रिक जैसी संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है.

AI फीचर्स और लंबे समय तक अपडेट

गैलेक्सी A08 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है. सैमसंग फोन के लिए छह जेनरेशन तक OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है.

AI फीचर्स की बात करें तो फोन में Circle to Search 3.0, Gemini और Perplexity का सपोर्ट मिलता है. यूजर Gemini और Perplexity को वॉयस कमांड या पावर बटन को लंबे समय तक दबाकर भी एक्सेस कर सकते हैं. इसके अलावा Quick Share और Modes and Routines जैसे Galaxy Ecosystem फीचर्स भी मिलते हैं.

50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A08 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP मेन सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसकी मोटाई 8mm है और फ्रंट पर Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन मिलता है. फोन को IP64 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रहता है.


Source link

Back to top button