भारतीयों को अमेरिका के इस राज्य ने दिया तोहफा, दिवाली पर सरकारी छु्ट्टी का किया एलान
California Diwali: अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए दिवाली के त्यौहार को आधिकारिक तौर पर राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता दे दी है। भारतीय प्रवासी समुदाय ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह कैलिफोर्निया में रहने वाले 10 लाख से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों के लिए गर्व का पल है।
HighLights
अमेरिका में भी अब दीवाली के दिन रहेगी छुट्टी
ऐसा करने वाला तीसरा राज्य बना कैलिफोर्निया
इंडियास्पोरा ने इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए दिवाली के त्यौहार को आधिकारिक तौर पर राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता दे दी है। पेंसिल्वेनिया और कनेक्टिकट के बाद कैलिफोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका का तीसरा राज्य बन गया है जिसने दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित किया है।
गवर्नर गेविन न्यूसम ने विधानसभा विधेयक AB-268 पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बना दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा सदस्य दर्शना पटेल और ऐश कालरा की ओर से दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित करने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इंडियास्पोरा ने इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह कैलिफोर्निया में रहने वाले 10 लाख से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों के लिए गर्व और खुशी का मौका है।
कैलिफोर्निया में लागू किया गया यह कानून सरकारी स्कूलों और सामुदायिक कॉलेजों को दीवाली पर बंद रखने की परमिशन देता है। इससे राज्य के कर्मचारी एक दिन की छुट्टी ले सकते हैं और सरकारी स्कूलों के छात्रों को त्योहार मनाने के लिए अनुपस्थिति की छूट दी जाएगी। नए कानून में यह स्वीकार किया गया है कि दिवाली हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के लोग भी मनाते हैं।
इन देशों में भी मनाई जाती है दिवाली
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश इस परंपरा की शुरुआत करने वाले पहले व्यक्ति थे। सिर्फ अमेरिका ही नहीं, फिजी, गयाना, मॉरीशस, म्यांमार, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में भी दिवाली के दिन सार्वजनिक छुट्टी होती है। इसके अलावा कनाडा, ब्रिटेन, थाइलैंड, मलेशिया में भी यह त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि यहां सार्वजनिक छुट्टी नहीं होती।
भारतीयों को अमेरिका के इस राज्य ने दिया तोहफा, दिवाली पर सरकारी छु्ट्टी का किया एलान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,