झारखंड में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक की तलाश जारी

रांची, 1 जून (.)। झारखंड में रविवार को जलाशयों में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत हो गई है। वहीं, दामोदर नदी में डूबे एक अन्य युवक की तलाश जारी है।

पहली घटना धनबाद जिले के सिंदरी की है, जहां दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर स्नान करने गए पांच दोस्तों में से दो डूब गए। इनमें से एक राहुल मलिक का शव निकाल लिया गया है, जबकि उसके चचेरे भाई शिवम मलिक की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं।

मृतक राहुल मलिक सिंदरी के भोजूडीह में काम करने वाले रेलवे कर्मचारी दयानंद मलिक का पुत्र था। बताया गया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने की खुशी में सभी छात्र घूमने गए थे।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने धनबाद उपायुक्त से नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजने की मांग की।

दूसरी घटना गिरिडीह के सरिया के राजदाह धाम की है, जहां बहने वाले जलस्रोत में डूबने से 18 वर्षीय शेखर मोदी की मौत हो गई। शेखर अपने दो साथियों के साथ नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। राजदाह धाम समिति के लोगों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शेखर के शव को बाहर निकाला।

सरिया थाने की पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा है। तीसरी घटना भी गिरिडीह जिले की है, जहां तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदईबांग डैम से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया।

बताया गया कि डैम में नहाने गए एक युवक ने शव को पानी में तैरते देखा और तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और युवती का शव बाहर निकाला गया। फिलहाल मृत युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

–.

एसएनसी/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

झारखंड में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक की तलाश जारी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button