Tik Tok Star Shot Dead: पाकिस्तान में 17 साल की सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर की गोली मारकर हत्या, ऑनर किलिंग की आशंका
HighLights
पाकिस्तान में Tik Tok Star की हुई हत्या
घर में घुसकर संदिग्ध शख्स ने मारी गोली
सोशल मीडिया पर काफी फेमस थी सना
एजेंसी, इस्लामाबाद (Sana Yousuf)। पाकिस्तान में आम से लेकर खास तक कोई भी सेफ नहीं है. आए दिन किसी न किसी की हत्या की खबर आती रहती है। ऐसा ही वाक्या फिर सामने आया है। इस बार पाकिस्तान की टिक टॉक स्टार और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर सना युसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना पाकिस्तान के इस्लामाबाद के जी-13 सेक्टर में सना युसुफ के घर में हुई है। इस वारदात ने हर किसी को दहला दिया है।
घर में घुसकर मारी गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर मेहमान बनकर घर में दाखिल हुआ था और कांड को अंजाम देने के बाद तुरंत मौके से भाग गया। घटना से ठीक पहले सना ने अपने घर के बाहर संदिग्ध शूटर के साथ थोड़ी देर बातचीत की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति ने घर में प्रवेश किया, कई गोलियां चलाई और घटनास्थल से भाग गया। इस हमले में सना को दो गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस इस घटना के पीछे कई कारणों की जांच कर रही है। संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि वे सभी संभावित कारणों को ध्यान में रख रहे हैं, जिसमें ऑनर किलिंग की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि शुरूआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि सना की हत्या के पीछे क्या वजह है। पुलिस के अनुसार इसके पीछे आपसी रंजिश, निजी विवाद और अन्य कोई वजह भी हो सकती है।
सोशल मीडिया पर काफी फेमस थी सना
सना युसुफ सोशल मीडिया पर काफी फेमस थी और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 4.92 लाख के आसपास फॉलोअर्स थे। वह अक्सर महिला के अधिकारों, सांस्कृतिक पहचान और सकारात्मक सामाजिक संदेशों को लेकर वीडियो बनाती थी। सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी और इन्फ़्लुएंस को देखते हुए पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं उनकी लोकप्रियता किसी के लिए खतरे का कारण तो नहीं बन गई थी।
Tik Tok Star Shot Dead: पाकिस्तान में 17 साल की सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर की गोली मारकर हत्या, ऑनर किलिंग की आशंका
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,