टिस्का चोपड़ा ने की ‘सितारे जमीन पर’ की तारीफ, बोलीं – ‘यह दमदार कहानी’

मुंबई, 20 जून (.)। आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने यह फिल्म देखने के बाद तारीफ करते हुए कहा कि आमिर जो करते हैं वह कमाल का काम है, और यह काम सिर्फ वही कर सकते हैं।

स्पोर्ट्स कॉमेडी देखने के बाद टिस्का ने इसे ‘दिल से भरा’ बताया। उन्होंने फिल्म के कास्ट और क्रू के साथ एक खुशी भरी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।

टिस्का चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, “आमिर जैसा काम कोई नहीं करता। मुझे कल (गुरुवार) रात ‘सितारे जमीन पर’ देखने का मौका मिला, जिसे प्रतिभाशाली निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना ने बनाया है।”

उन्होंने आमिर के अभिनय और फिल्म मेकिंग की तारीफ करते हुए कहा, “यह फिल्म न्यूरो डायवर्जेंस जैसे संवेदनशील विषय को बेहद खूबसूरती से पेश करती है। यह कोई दुख भरी कहानी नहीं, बल्कि सशक्त और प्रेरणादायक है। फिल्म दिखाती है कि हर किसी का ‘सामान्य’ अलग होता है।

अभिनेत्री ने आगे बताया, “न्यूरो डायवर्जेंट किरदारों को सामान्य, खुशहाल और स्वाभाविक तरीके से दिखाया गया है, जो इसे खास बनाता है।”

उन्होंने फिल्म की कास्ट की तारीफ करते हुए कहा, “इनके आसपास रहकर खुशी महसूस होती है, काम देखकर काफी अच्छा लगा।” उन्होंने शंकर-एहसान-लॉय के संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के गीतों की भी सराहना की।

इसके साथ ही अपर्णा पुरोहित और आमिर खान प्रोडक्शंस को इस खूबसूरत फिल्म के लिए धन्यवाद दिया।

टिस्का ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा, “सिनेमाघरों में ‘सितारे जमीन पर’ देखें और मुस्कुराने के लिए तैयार रहें।”

फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी हैं। आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी सितारे जमीन पर के प्रोड्यूसर आमिर खान और किरण राव हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जी. श्रीनिवास रेड्डी ने की है। फिल्म में शंकर-एहसान-लॉय ने संगीत दिया है। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

सितारे जमीन पर फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है, जिसका ऐलान निर्माताओं ने साल 2023 में किया था।

–.

एमटी/एकेजे

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

टिस्का चोपड़ा ने की ‘सितारे जमीन पर’ की तारीफ, बोलीं – ‘यह दमदार कहानी’




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button