ED रेड के खिलाफ दिल्ली में TMC का प्रदर्शन:8 सांसद हिरासत में; मोदी-शाह की गंदी चाल नहीं चलेगी के नारे लगे; आज ममता का मार्च- INA NEWS

पश्चिम बंगाल में TMC के IT सेल के चीफ के ठिकानों पर ईडी रेड के विरोध में TMC दिल्ली से लेकर कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार सुबह पार्टी के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रॉयन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए। सांसदों ने, बंगाल मोदी-शाह की गंदी चालें नहीं चलेंगी के नारे लगाए। दिल्ली पुलिस ने सांसदों को हटाने की कोशिश की। इस दौरान धक्कामुक्की हुई, कुछ सांसद गिर भी गए। पुलिस ने सांसदों को हिरासत में ले लिया। महुआ ने कहा- देखिए चुने गए सांसदों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में दोपहर 2 बजे मार्च निकालेंगी। प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… 8 जनवरी को ED की 10 जगह रेड एक दिन पहले ED की टीम ने गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं। इसलिए जब सीएम ममता को छापे की सूचना मिली तो वे पुलिस अफसरों के साथ सीधे प्रतीक के घर पहुंची थीं। 20-25 मिनट रहने के बाद एक फाइल फोल्डर लेकर निकल गईं थीं। इसके बाद ममता प्रतीक के दफ्तर पहुंची थीं। यहां से करीब 3:30 घंटे रुकी थीं। ममता ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे माफ करें प्रधानमंत्री जी, कृपया अपने गृह मंत्री को कंट्रोल करें। देश में संभवत पहली बार है, जब किसी सीएम ने छापे के बीच ऐसा कदम उठाया हो। ईडी ने इस मामले में देशभर में 10 ठिकानों पर छापे मारे। इनमें 6 बंगाल तो 4 दिल्ली के हैं। ED ने रेड की 4 वजहें बताई, 6 साल पुराना मामला नॉलेज पॉइंट: जानिए I-PAC के बारे में ——————– ये खबर भी पढ़िए… ममता बोलीं-SIR भाजपा के मोबाइल ऐप से हो रहा:चुनाव आयोग ने लोगों को परेशान किया, TMC सुप्रीम कोर्ट पहुंची पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग राज्य में चल रही SIR प्रक्रिया में भाजपा की आईटी सेल के बनाए मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल कर रहा है। पूरी खबर पढ़िए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button