Aaj Ka Mausam: होली पर मौसम का डबल अटैक! कहीं धूप तो कहीं बारिश-आंधी का अलर्ट? देखिए वेदर रिपोर्ट

Aaj Ka Mausam: आज (4 मार्च) की सुबह देशभर में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है. सर्दी अब धीरे-धीरे विदाई की ओर है, जबकि गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया जा सकता है. सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप तेज और चुभन भरी लग सकती है. तो चलिए नजर डालते हैं आज और आने वाले दिनों के वेदर रिपोर्ट पर.

मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान

होली के दिन ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ रहने की संभावना है. इसका मतलब है कि रंगों के इस त्योहार में बारिश बाधा नहीं बनेगी. हालांकि, दोपहर में गर्मी का असर महसूस हो सकता है.

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार

पर्वतीय राज्यों में मौसम की तस्वीर थोड़ी अलग है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छा सकते हैं. कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. पहले तापमान में हल्की बढ़ोतरी और फिर गिरावट देखी जा सकती है. ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों को ताजा मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत का मौसम

पूर्वोत्तर भारत में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है. वहीं, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बौछार पड़ने की संभावना है, हालांकि व्यापक स्तर पर भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है.

IMD का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से काफी ऊपर जा सकता है. गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी का असर बढ़ रहा है, जबकि तमिलनाडु में फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा, लेकिन आने वाले दिनों में पारा चढ़ सकता है. कुल मिलाकर, सर्दी लगभग खत्म हो रही है और गर्मी की शुरुआत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- भारत की टेंशन हुई खत्म! रूस ने फिर थाम लिया हाथ, कहा- ‘जंग के बीच भी हम नहीं रुकने देंगे तेल की सप्लाई’

Aaj Ka Mausam: होली पर मौसम का डबल अटैक! कहीं धूप तो कहीं बारिश-आंधी का अलर्ट? देखिए वेदर रिपोर्ट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News