दिल्ली – दिल्ली में आज का मौसम: सावन आएगा, बारिश साथ लाएगा; मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट – #INA

दिल्ली में सावन की शुरुआत बारिश से होने वाली है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। साथ ही, अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई से 4 अगस्त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि रात में भी बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।