यूपी – शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: बारिश में नए मकान का लिंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर घायल – INA


शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया कुर्मियात में सोमवार सुबह बारिश के दौरान मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में राजन (27 वर्ष) और उनके भतीजे आरव (2 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि भाभी काजल घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।