ट्रंप प्रशासन ने रद किए 6000 से अधिक छात्र वीजा, भारतीय छात्रों का भी नाम शामिल; कारण जानकार हैरान हो जाएंगे आप
ट्रंप प्रशासन ने 6,000 से अधिक छात्र वीजा रद्द कर दिए हैं। इन वीजा में बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों के भी होने की संभावना है।
HighLights
ट्रंप प्रशासन ने 6,000 से अधिक छात्र वीजा रद्द कर दिए हैं
इन वीजा में बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों के भी होने की संभावना है
200 से 300 वीजा ऐसे छात्रों के रद्द किए गए जिन पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप था
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रंप प्रशासन ने 6,000 से अधिक छात्र वीजा रद्द कर दिए हैं। इन वीजा में बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों के भी होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये वीजा इसलिए रद्द किए गए क्योंकि छात्रों ने नियंत्रित अवधि से अधिक समय तक अमेरिका में रहना और नियमों का उल्लंघन करना शुरू किया था।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें से लगभग 4,000 वीजा इसलिए रद्द किए गए क्योंकि इन छात्रों ने अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया और कुछ मामलों में गंभीर घटनाओं में शामिल पाए गए।
साथ ही, लगभग 200 से 300 वीजा ऐसे छात्रों के रद्द किए गए जिन पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप था। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट नहीं किया कि ये छात्र किस समूह या संगठन का समर्थन कर रहे थे।
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,