'मेरे बिना चुनाव नहीं जीत सकते थे ट्रंप', एलन मस्क ने फिर जताई अमेरिकी राष्ट्रपति से नाराजगी

Trump Vs Musk: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की खुशी में कुछ महीने पहली ही एलन मस्क मंच पर ही डांस करने लगे थे लेकिन अब दोनों के बीच में सबकुछ सामान्य नहीं रहा है. एलन मस्क ने जब से ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा दिया है तभी से टेस्ला प्रमुख राष्ट्रपित ट्रंप के खिलाफ बोलने लगे हैं. दोनों के बीच की ये लड़ाई अब तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गई है और दोनों ही सार्वजनिक मंचों से एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं.

ट्रंप की धमकी पर भड़के मस्क

दरअसल, गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनियों के साथ सरकारी अनुबंध समाप्त करने की धमकी दे दी. उसके बाद मस्क ने ट्रंप पर महाभियोग चलाने की बात कही. मस्क यहीं नहीं रुके उन्होंने मांग की कि ट्रंप की जगह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को अमेरिका का नया राष्ट्रपति बनाया जाए. बता दें कि पिछले कुछ समय से अमेरिकी राष्ट्पति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच काफी ज्यादा टकराव देखने को मिल रहा है. जो अपने आप में काफी अप्रत्याशित है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मस्क ट्रंप के बेहद करीबी थे, यही नहीं जब ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति बने तो एलन मस्क को सरकार में अहम जिम्मेदारी भी दी गई.

एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

एलन मस्क की ओर से टैक्स बिल की बार-बार आलोचना के चलते राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पर नाराजगी जताई. ट्रंप ने कहा कि मस्क को ‘ट्रंप डेरेंजमेंट सिंड्रोम’ हो गया है. उन्होंने कहा कि, दुनिया के सबसे अमीर शख्स को व्हाइट हाउस में रहना याद आ रहा है. इसके बाद मस्क भी ट्रंप पर हमलावर हो गए और उन्होंने कहा कि, मैं न होता तो ट्रंप चुनाव हार जाते. यही नहीं मस्क ने ट्रंप पर बेवफाई करने का भी आरोप लगाया.

मस्क ने नई पार्टी बनाने की कही बात

इसके बाद एलन मस्क ने कहा कि, अब नई पार्टी बनाने का समय आ गया है, जो 80 प्रतिशत लोगों का प्रतिनिधित्व करे. यही नहीं मस्क ने इसके लिए जनमत भी शुरू कर दिया. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी कि वह एलन मस्क की कंपनियों के सारे अनुबंध और सब्सिडी खत्म कर देंगे. इसके बाद एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर में 14 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

स्पेसएक्स को लेकर क्या बोले मस्क

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि, मेरे सरकारी अनुबंधों को रद्द करने के राष्ट्रपति के बयान के मद्देनजर, स्पेसएक्स अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान को तुरंत बंद करना शुरू कर देगा. बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मस्क ने सार्वजनिक रूप से टैक्स बिल का विरोध करके मुझे निराश किया है. इससे एक दिन पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ की आलोचना की थी. मस्क ने पिछले सप्ताह ही राष्ट्रपति ट्रंप के शीर्ष सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका छोड़ दी थी.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान एलन मस्क ने खुलकर ट्रंप का साथ दिया था. तब दोनों के बीच अच्छे संबंध बने थे. मस्क ने ट्रंप की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए भारी भरकम रकम भी दी थी. लेकिन अब दोनों एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने भी ओवल ऑफिस में कहा, ‘मेरे साथ एलन के बहुत अच्छे संबंध थे. मैं यह नहीं जानता कि हमारे संबंध कैसे आगे बढ़ेंगे. मैं एलन से बहुत निराश हूं. मैंने एलन की बहुत मदद की है.’ हालांकि मस्क ने कहा है कि अगर मैं नहीं होता तो ट्रंप चुनाव हार जाते.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बदला ऐतिहासिक ट्रॉफी का नाम, अब वर्ल्ड के 2 दिग्गजों के नाम से खेली जाएगी सीरीज

ये भी पढ़ें: भारत जल्द घातक मिसाइल का करेगा परीक्षण, पाकिस्तान और चीन के बड़े हिस्से को कर सकती है तबाह

'मेरे बिना चुनाव नहीं जीत सकते थे ट्रंप', एलन मस्क ने फिर जताई अमेरिकी राष्ट्रपति से नाराजगी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button