ट्रंप एशिया यात्रा के दौरान किम जोंग-उन संग कर सकते हैं मुलाकात

सोल, 18 अक्टूबर (.)। अमेरिकी राष्ट्रपति आगामी एशियाई यात्रा के दौरान उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन संग बैठक कर सकते हैं। ट्रंप प्रशासन के अधिकारी दोनों के बीच मुलाकात की तैयारी में जुटे हैं। यह जानकारी योनहाप समाचार एजेंसी ने शनिवार को सीएनएन की एक रिपोर्ट के हवाले से दी।

इस मामले से जुड़े अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि अधिकारियों ने अभी तक ऐसी यात्रा की व्यवस्था के लिए आवश्यक कोई गंभीर योजना नहीं बनाई है और वाशिंगटन तथा प्योंगयांग के बीच कोई संवाद भी नहीं हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल की शुरुआत में किम से ट्रंप की शुरुआती बातचीत भी बेनतीजा रही क्योंकि उत्तर कोरिया ने पत्र स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

व्हाइट हाउस इस यात्रा के दौरान ट्रंप और चीनी नेता शी जिनपिंग के बीच बैठक की तैयारी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहा है, हालांकि अधिकारियों ने किम के साथ बैठक के लिए दरवाजा खुला रखा है।

सीएनएन के अनुसार, अगस्त में व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ शिखर सम्मेलन के दौरान किम के साथ संभावित बैठक में ट्रंप की दिलचस्पी पहली बार बढ़ी थी। उस दौरान ली ने सुझाव दिया था कि एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) सम्मेलन किम से मिलने का अवसर प्रदान कर सकता है।

एपीईसी शिखर सम्मेलन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी शहर ग्योंगजू में होने वाला है।

दक्षिण कोरिया की अमेरिका में शीर्ष दूत ने शुक्रवार को कहा कि अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरियाई नेता एपीईसी शिखर सम्मेलन के अवसर पर मिलेंगे।

राजदूत कांग क्यूंग-व्हा ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण कोरियाई मिशन में एक संसदीय ऑडिट के दौरान यह टिप्पणी की। यह टिप्पणी ऐसे समय में की गई जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि ट्रंप एपीईसी शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान किम के साथ फिर से बातचीत कर सकते हैं।

कांग ने नेशनल असेंबली की विदेश मामलों और एकीकरण समिति के ऑडिट सत्र के दौरान कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं, और उत्तर कोरिया ने भी बातचीत की ओर झुकाव का संकेत दिया है। लेकिन अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं है कि एपीईसी (शिखर सम्मेलन) के अवसर पर कुछ होगा।

योनहाप समाचार एजेंसी ने उनके हवाले से कहा, लेकिन हम (ट्रंप-किम मुलाकात की) संभावना को खुला रखते हुए (संबंधित) घटनाक्रमों पर नजर रखने की कोशिश कर रहे हैं।

–.

केआर/

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

ट्रंप एशिया यात्रा के दौरान किम जोंग-उन संग कर सकते हैं मुलाकात




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button