Trump-Putin की मुलाकात तय, 15 अगस्त को अलास्का में होगी बैठक, यूक्रेन संकट पर होगी चर्चा
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 15 अगस्त को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। ट्रंप ने कहा कि यह बैठक पहले भी हो सकती थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे टालना पड़ा।
HighLights
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे
इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी
आर्मेनिया-अजरबैजान शांति समझौते के बाद बैठक की तैयारी
एजेंसी, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 15 अगस्त को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Trump-Putin meeting) से मिलेंगे। इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी और बताया कि आगे और विवरण बाद में साझा किए जाएंगे।
पहले पुतिन से नहीं मिलने पर ट्रंप थे नाराज
ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि वे यूक्रेन में जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जल्द बातचीत करेंगे। उन्होंने कई सप्ताह तक इस बात पर निराशा जताई थी कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
आर्मेनिया-अजरबैजान शांति समझौते के बाद बैठक की तैयारी
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच दशकों से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए एक शांति समझौते की रूपरेखा जारी की गई है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह पुतिन से कब और कहां मिलेंगे, लेकिन जल्द ही मुलाकात का स्थान घोषित किया जाएगा।
जेलेंस्की से मिलने से पहले होगी ट्रंप-पुतिन की बैठक
ट्रंप ने संकेत दिया कि रूस के राष्ट्रपति से उनकी यह बैठक यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से किसी भी बातचीत से पहले हो सकती है। उन्होंने कहा, “हम पहले रूस से मिलेंगे और जल्द ही बैठक स्थल का ऐलान करेंगे। मुझे लगता है कि वह जगह सबके लिए पसंदीदा होगी।”
ट्रंप ने कहा मुलाकात पहले भी हो सकती थी
ट्रंप ने कहा कि यह बैठक पहले भी हो सकती थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे टालना पड़ा। उन्होंने कहा, “अगर सुरक्षा व्यवस्था आसान होती, तो मैं जल्दी मिल जाता। पुतिन भी जल्द मिलना चाहते हैं। हम जल्द ही इस मुलाकात की घोषणा करेंगे।”
इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान ने फिर कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका और अन्य देशों से मदद की माँग की
Trump-Putin की मुलाकात तय, 15 अगस्त को अलास्का में होगी बैठक, यूक्रेन संकट पर होगी चर्चा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,