आसियान समिट : ट्रंप पहुंचे मलेशिया, कंबोडिया-थाईलैंड संघर्ष समाप्ती के लिए पीएम इब्राहिम को दिया धन्यवाद

वाशिंगटन, 26 अक्टूबर (.)। मलेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को मलेशिया पहुंचे। मलेशिया एयरपोर्ट पर धूमधाम से उनका स्वागत किया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति का ये सफर करीब 24 घंटे का था। इस दौरान दो बार ईंधन भरने के बाद, एयर फोर्स वन रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से ठीक पहले कुआलालंपुर में उतरा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष को समाप्त करने में मलेशिया की भागीदारी के लिए पीएम इब्राहिम अनवर को धन्यवाद देने के लिए कुआलालंपुर में रुक रहे हैं। राष्ट्रपति ने शनिवार को कहा कि कुआलालंपुर पहुंचने पर कंबोडिया और थाईलैंड के बीच एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर होंगे।

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति समिट के मुख्य मंच का हिस्सा नहीं बनेंगे, बल्कि इससे इतर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। मलेशिया आसियान शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। यह दक्षिण एशियाई देशों का एक सम्मेलन है।

दूसरी ओर राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, मलेशिया ने हमारी मदद की। मैं मलेशिया इसलिए जा रहा हूं क्योंकि वे इस पूरे मामले में बहुत करीब से शामिल थे-थाईलैंड और बाकी सब। मैंने मलेशिया के नेता से कहा, मुझे लगता है कि मुझे आपका दौरा करना चाहिए, और इसलिए हम मलेशिया में रुक रहे हैं। वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं।

शनिवार को मलेशिया, कंबोडिया और थाईलैंड के नेताओं के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की पहली एशिया यात्रा में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आधारित समझौते हो सकते हैं।

ट्रंप शनिवार देर रात (स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह) तीन देशों की छह दिवसीय यात्रा पर मलेशिया पहुंचे।

अमेरिकी राष्ट्रपति अक्सर 7 युद्धों को समाप्त करने का दावा करते हैं। हाल ही में उन्होंने गाजा में हमास और इजरायल के बीच युद्धविराम करवाया। इसे लेकर उन्होंने कहा है कि जिस संघर्ष का समाधान सबसे मुश्किल रहा है वह यूक्रेन और रूस का युद्ध है, जो चीन के नेता शी जिनपिंग के साथ इस यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण बैठक के एजेंडे में होगा, जिसके साथ अमेरिका एक व्यापार युद्ध में उलझा हुआ है।

–.

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

आसियान समिट : ट्रंप पहुंचे मलेशिया, कंबोडिया-थाईलैंड संघर्ष समाप्ती के लिए पीएम इब्राहिम को दिया धन्यवाद




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button